साउथ मूवीज

70th Filmfare Awards South With Kerala Tourism: सान्या के डांस ने इवेंट में लगाए चार चांद, निधि अग्रवाल की अदा पर फिदा हुए लोग

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 21, 2026, 11:54 PM IST

70th Filmfare Awards South With Kerala Tourism: 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ विद केरल टूरिज्म से एक बाद एक वीडियो और फोटोज सामने आ रहे हैं। इस इवेंट से अब एक्ट्रेसेस की डांस परफॉर्मेंस की वीडियो खूब वायरल हो रही है। तो चलिए जानते हैं किन-किन एक्ट्रेसेस ने इवेंट में...

Image

70th Filmfare Awards South With Kerala Tourism (1)

70th Filmfare Awards South With Kerala Tourism: 21 फरवरी को कोच्चि में 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ (केरल टूरिज्म के साथ) का भव्य आयोजन हुआ। ये शाम सिनेमा और स्टार पावर का शानदार मेला थी। इस इवेंट तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड सिनेमा के बड़े स्टार्स शामिल हुए। इन स्टार्स की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। लेकिन सबका ध्यान एक्ट्रेसेस की डांस परफॉर्मेंस ने अपनी तरफ खींच लिया। तो चलिए जानते हैं कि किन-किन एक्ट्रेसेस ने इवेंट के दौरान डांस परफॉर्मेंस दिए। 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ से इन हसीनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

सान्या मल्होत्रा ने मचाया धमाल

सान्या मल्होत्रा ने स्टेज पर कदम रखते ही माहौल बदल दिया। मुस्कुराती हुई वो आईं और बहुत एनर्जी के साथ डांस किया। हर स्टेप में उनका पूरा कंट्रोल दिखा। दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाईं और उनकी शुरुआत ने बाकी परफॉर्मेंस के लिए शानदार माहौल बनाया।

प्रणिता सुभाष की अदा ने खींचा ध्यान

प्रणिता सुभाष ने स्टाइलिश लुक में स्टेज पर कदम रखा। उनके स्मूद डांस मूव्स और चेहरे पर खुशी ने सबका दिल जीत लिया। प्रणिता सुभाष के डांस को देखने के बाद लोग बस उन्हें देखते ही रह गए।

त्रिशा शेट्टी ने बढ़ाया जोश

त्रिशा शेट्टी ने स्टेज पर आते ही सबका मन मोह लिया। उनकी एंट्री इतना जोरदार था कि पूरा हॉल खुशी के मारे उछल पड़ा। मजबूत बॉडी लैंग्वेज और सही टाइमिंग के साथ उन्होंने कमाल की परफॉर्मेंस दी। उनकी एनर्जी ने इवेंट में धमाल मचा दिया।

निधि अग्रवाल ने बिखेरा जलवा

निधि अग्रवाल ने स्टेज पर बहुत शानदार लुक में एंट्री की। उन्होंने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ परफॉर्म किया और दर्शकों को बांधे रखा। उन्हें डांस मूव्स को देखने के बाद लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

अपर्णा बालमुरली ने किया शानदार डांस

अपर्णा बालमुरली ने ग्रेसफुल और एनर्जी से भरी परफॉर्मेंस दी। उनकी एक्सप्रेशंस और स्टेज पर मजबूत मौजूदगी ने दर्शकों से जोरदार तालियां बटोरीं। एक्ट्रेस का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

कहां हो रहा है इवेंट

70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ इवेंट अडलक्स इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में हुआ। इवेंट में अल्लू अर्जुन, ममूटी, अनुराग कश्यप, काजल अग्रवाल, पृथ्वीराज सुकुमारन और कई अन्य सितारे मौजूद थे। एक्ट्रेसेस की डांस परफॉर्मेंस को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभय author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article