एंटरटेनमेंट

Shaakuntalam Box Office Day 3: पहले वीकेंड में ही फुस्स हो गई सामंथा रुथ प्रभु की मेगा बजट फिल्म, कमाए सिर्फ इतने करोड़

Shaakuntalam Box Office Day 3: साउथ अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) की नई फिल्म शाकुंतलम बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ी है। फिल्म ने पहले वीकेंड में निराशाजनक कारोबार किया है। फिल्म शाकुंतलम (Shaakuntalam) ने पहले तीन दिनों में केवल 10 करोड़ रुपये कमाए हैं। शाकुंतलम एक मेगा बजट मूवी है, जिस कारण ट्रेड एक्सपर्ट्स इसकी कमाई देखकर निराश हैं।

Image

Shaakuntalam Box Office Day 3

Shaakuntalam Box Office Day 3: साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु की नई फिल्म शाकुंतलम से दर्शकों को बहुत सारी उम्मीदें थीं लेकिन ये मूवी उन पर खरी नहीं उतर पायी है। फिल्म शाकुतंलम ने सिनेमाघरों में पहले वीकेंड का सफर पूरा कर लिया है। फिल्म शाकुतंलम की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर धीमी थी। ट्रेड एक्सपर्ट्स को लग रहा था कि वीकेंड में शाकुंतलम की कमाई में उछाल दर्ज की जाएगी लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। फिल्म पहले वीकेंड में केवल 10 करोड़ रुपये कमा पायी है। फिल्म शाकुतंलम का आंकड़ा लोगों को बेहद निराश कर रहा है क्योंकि यह बहुत बड़े बजट में बनी मूवी है। फिल्म की कमाई बता रही है कि शाकुंतलम सिनेमाघरों से अपनी लागत भी नहीं निकाल पाएगी।

क्यों हुआ शाकुतंलम जैसी बिग बजट मूवी का इतना बुरा हाल?

सामंथा रुथ प्रभु की नई फिल्म शाकुंतलम का इतना बुर हश्र देखकर सबके मन में ये सवाल आ रहा है कि इसका इतना बुरा हाल क्यों हुआ है? इसकी एक बड़ी वजह फिल्म शाकुंतलम की रिलीज डेट में बार-बार देरी होना है। फिल्म शाकुंतलम की रिलीज डेट कई बार टली, जिस कारण दर्शकों में इसको लेकर उत्साह खत्म हो गया था। फिल्म शाकुंतलम अगर तय समय पर रिलीज होती तो इसकी कमाई शानदार रह सकती थी।

क्यों बार-बार शाकुतंलम की रिलीज में हुई देरी?

अगर आप सोच रहे हैं कि शाकुंतलम की रिलीज में बार-बार देरी क्यों हुई तो हम बता दें कि इसकी एक बड़ी वजह फिल्म का वीएफएक्स वर्क था। फिल्म का वीएफएक्स वर्क काफी हैवी था, जिसके चलते इसकी रिलीज डेट बार-बार आगे बढ़ती गई। फिल्म शाकुंतलम के फ्लॉप होने से सामंथा रुथ प्रभु को तगड़ा झटका लगा है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article