'वह थूकता है और फिर चाटता है....' हनी सिंह ने बादशाह पर किया भद्दा कमेन्ट,वायरल हो रहा बयान

Honey Singh Comment on Badshah: हनी सिंह ने इस बयान में बताया कि वह बादशाह को माफ करेंगे या नहीं, वहीं हनी सिंह ने बादशाह के ऊपर ऐसी टिप्पणी कर दी जो आग की तरह फैल रही है। इंटरव्यू के दौरान हनी सिंह ने बादशाह के बारे में क्या-क्या कहा आइए आपको बताते हैं।

Honey Singh Comment on Badshah: म्यूजिक इंडस्ट्री के बड़े रैपर बादशाह( Badshah) और हनी सिंह ( Honey Singh) की लड़ाई खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। एक के बाद एक बयान दोनों की तरफ से आ रहे हैं। हाल ही में हनी सिंह ने बादशाह के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वह बादशाह को माफ करेंगे या नहीं, वहीं हनी सिंह ने बादशाह के ऊपर ऐसी टिप्पणी कर दी जो आग की तरह फैल रही है। इंटरव्यू के दौरान हनी सिंह ने बादशाह के बारे में क्या-क्या कहा आइए आपको बताते हैं।

Honey Singh Comment on Badshah

हनी सिंह ने दिया बादशाह पर विवादित बयान

इंडिया टुडे के साथ इंटरव्यू में जब हनी सिंह( Honey Singh) से बादशाह के बारे में पूछा गया तब सिंगर ने जवाब दिया कि-लोग मेरे से बादशाह के बारे में पूछते हैं, हमारे झड़गे के बारे में सभी बात करते हैं। लेकिन, झगड़ा दो लोगों में होता है, वह आदमी मुझे 10 बार गाली दे चुका है। हनी सिंह ने इल्जाम लगाया कि बादशाह ने उनकी बीमारी का मजाक उड़ाया है। वह गानों के जरिए मुझे गाली देता है और मेरी बीमारी का मजाक भी बनाता है।

End of Feed