पंजाबी

Honey Singh ने बादशाह को बुला दिया अपनी 'औलाद'? MTV Hustle जज पर साधा निशाना, कहा- 'ये हेटर्स मेरी ही...'

Honey Singh and Badshah fight: पंजाबी सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह दोनों की ही काफी फैन फॉलोइंग है। हालांकि दोनों ही एक दूसरे के खिलाफ अक्सर आग उगलते नजर आते हैं। इस बीच अब हनी सिंह ने बादशाह को ट्रोल किया है। यहां उनके बयान पर नजर डालते हैं।

Image

Honey singh calls Badshah his child

Honey Singh and Badshah fight: सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) हाल ही में डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर वर्सेज सुपर डांसर: चैंपियंस का टशन के एपिसोड में नजर आए है। सोनी टीवी के इस शो को रेमो डिसूजा, मलायका अरोड़ा और गीता कपूर जज करते हैं। एपिसोड में हनी सिंह ने बादशाह के साथ अपनी कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर एक कटाक्ष किया है। उन्होंने बादशाह को बातों ही बातों में ट्रोल कर दिया है। सोशल मीडिया पर हनी सिंह का ये रिएक्शन अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह भी पढ़ें- Diljit Dosanjh-AP Dhillon Controversy: 'तुम हमारी जैसी गलती मत करो..' बादशाह ने कॉन्ट्रोवर्सी पर दी दोनों सिंगर को बड़ी नसीहत

भारतीय रैप इंडस्ट्री में अपने कॉम्पिटीशन के बारे में पूछे जाने पर, हनी सिंह ने कहा, 'जो मैं करता हूं, मुझसे बेहतर करने वाले कम हैं और मुझसे बेकार करने वाले बहुत सारे। मेरे जैसा करने वाला कोई नहीं है, तो मेरा कोई कॉन्पिटीशन ही नहीं है।'

हनी सिंह ने बादशाह को बुलाया अपनी औलाद?

इसी के साथ ही उन्होंने आगे कहा, 'मेरे हेटर्स को डेट मत करो वो मेरी ही औलादें हैं और हैं मेरी ही नसल, कभी करते थे जज हस।' बता दें कि एमटीवी हसल भारत का रियलिटी रैप शो है, जिसके पहले तीन सीजन में बादशाह ने जज किया था। यही वजह है कि हनी सिंह के इस बयान को सीधे तौर पर बादशाह से ही जोड़ा जा रहा है। हनी सिंह का ये रोस्ट सीधे तौर रैपर बादशाह के लिए ही है।

बादशाह और हनी सिंह सबसे पहले अपने करियर की शुरुआत रैप ग्रुप माफिया मुंडीर में एक साथ थे। जिसमें इक्का, लिल गोलू और रफ़्तार भी थे। बैंड ने खोल बोतल, बेगानी नार बुरी, दिल्ली के दीवाने समेत कई ट्रैक रिलीज किए। हालांकि झगड़े के बाद दोनों अलग हो गए और अक्सर एक दूसरे पर निशाना साधते नजर आते हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article