पंजाबी

बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज करती हैं ये पंजाबी एक्ट्रेसस, दमदार एक्टिंग से देती हैं आलिया-कैटरीना को धोबी पछाड़

बॉलीवुड इंडस्ट्री पर लंबे समय से पंजाबी एक्ट्रेस राज कर रहे हैं। ये पंजाबी एक्ट्रेस अपनी दमदार एक्टिंग से बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को टक्कर दे रही हैं। ये एक्ट्रेस अपनी सुदंता से बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसस को पीछे कर रही है। आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में किन-किन एक्ट्रेसस का नाम शामिल है।

Image

Punjabi actress

बॉलीवुड इंडस्ट्री पर लंबे समय से पंजाबी एक्ट्रेस राज कर रहे हैं। ये पंजाबी एक्ट्रेस अपनी दमदार एक्टिंग से बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को टक्कर दे रही हैं। सिर्फ एक्टिंग ही नहीं सभी मामले में ये एक्ट्रेस अव्वल नंबर पर है। आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में किन-किन एक्ट्रेसस का नाम शामिल है।

कृति सनोन

कृति सनोन ने बॉलीवुड में बहुत तेजी से फेम हासिल कर लिया है। बता दें एक्ट्रेस का जन्म नई दिल्ली में पंजाबी हिंदू परिवार में हुआ है। एक्ट्रेस अपनी फिल्म हीरोपंती (2014) बरेली की बर्फी (2017), मिमी (2021) और भेड़िया (2022) में नजर आई थी। उन्हें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार सहित कई पुरस्कार मिले।

रकुल प्रीत सिंह

रकुल प्रीत सिंह का जन्म नई दिल्ली में पंजाबी सिख परिवार में हुआ था। रकुल प्रीत सिंह अब बॉलीवुड में फेमस एक्ट्रेस में से एक बन गई है। वो यारियां (2014), दे दे प्यार दे (2019) और डॉक्टर जी (2022) जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं।

परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा का जन्म हरियाणा के अंबाला में पंजाबी हिंदू परिवार में हुआ है। एक्ट्रेस को लेडीज वर्सेस रिकी बहल (2011) और इश्कज़ादे (2012), हसी तो फसी (2014) और द गर्ल ऑन द ट्रेन (2021) जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

वामिका गब्बी

वामिका गब्बी इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस का जन्म चंडीगढ़ में हुआ था। वामिका गब्बी पंजाबी और हिंदी सिनेमा दोनों में उभरती हुई स्टार हैं। उन्होंने जब वी मेट (2007) से बॉलीवुड में डेब्यू किया और बाद में लव आज कल (2009) और बिट्टू बॉस (2012) जैसी फिल्मों में नजर आईं।

निमरत कौर

निम्रत कौर का जन्म सिख पंजाबी परिवार में हुआ था। निम्रत कौर ने बॉलीवुड करियर द लंचबॉक्स (2013) से शुरू हुआ था। एक्ट्रेस फिल्म दसवीं में भी नजर आई थी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article