Surinder Shinda passes away: पंजाब के मशहूर सिंगर सुरिंदर शिंदा (Surinder Shinda Death) का निधन हो गया है। सिंगर ने 26 जुलाई 2023 को लुधियाना के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली है। सुरिंदर ने 64 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। सुरिंदर शिंदा के निधन की खबर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सिंगर के फैंस उनको श्रद्धांजली दे रहे हैं। सुरिंदर शिंदा का पंजाबी इंडस्ट्री में काफी नाम था। उनके कई गानें आज भी फैंस के कानों में गूंजते हैं। सुरिंदर शिंदा पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। तमाम कोशिशों के बाद भी उनकी तबियत में हल्का फुल्का सुधार भी नहीं हो रहा था। जिसके बाद काफी समय तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद उनका निधन हो गया है। डॉक्टर्स के अनुसार आज सुबह 7.30 बजे उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।
यह भी पढ़ें- Carry on Jatta 3 Box Office Collection: 100 करोड़ी बनने के बेहद करीब पहुंची मूवी, बनाया नया कीर्तिमान
बता दें कि सुरिंदर शिंदा के शरीर में फूड पाइप के ऑपरेशन के बाद से ही इन्फेक्शन बढ़ रहा था। जिस वजह से उनकी मौत हो गई। सुरिंदर ने 'ट्रक बिलिया', 'जट जियोना मोर', 'पुत्त जट्टन दे', 'बलबीरो भाभी' और 'काहर सिंह दी मौत' जैसे पॉप्यूलर गाने गाए हैं। कुछ दिनों पहले सिंगर की मौत की झूठी खबर वायरल हुई थी, जिसके बाद उनके बेटे ने बताया था कि वह अभी जिंदा हैं। हालांकि जिंदगी से कई दिनों तक लड़ने के बाद अब सुरिंदर ने हार मान ली है। जिसके बाद बेटे के सिर से भी पिता का साया उठ गया है। फैंस सुरिंदर शिंदा की आत्मा की शादी के लिए प्रेयर कर रहे हैं।
