पंजाबी

सूफियाना अंदाज से सजाई गई सूफी संगीत के मेस्ट्रो बिस्मिल की शादी, चका-चौंध देख दंग रह गए लोग

'बिस्मिल की महफ़िल' के जरिए सूफी संगीत में नए आयाम छू चुके सिंगर बिस्मिल अपने जीवन में प्रेम के रंग घोल चुके है। जयपुर की गुलाबी सर्दी के बीच बिस्मिल और शिफा खान शादी के बंधन में बंध गए, वहीं दिल्ली में शानदार रिसेप्शन हुआ। यहां इन फोटोज पर नजर डालते हैं।

Image

Entertainmet News.

'बिस्मिल की महफ़िल' के जरिए सूफी संगीत में नए आयाम छू चुके सिंगर बिस्मिल अपने जीवन में प्रेम के रंग घोल चुके है। जयपुर की गुलाबी सर्दी के बीच बिस्मिल और शिफा खान शादी के बंधन में बंध गए, वहीं दिल्ली में शानदार रिसेप्शन हुआ। अपनी अद्भुत संगीत कला से दुनिया भर में दर्शकों को मोहित करने वाले बिस्मिल का विवाह भी उनकी कला की तरह ही जादुई था।

इस शादी को खास बनाने के लिए एन्कासा इवेंट्स ने जोड़े के हर पल को खूबसूरती से सजाया। शाही तैयारियों के बारे में एन्कासा इवेंट्स से चेतन आनंद ने बताया कि बिस्मिल और उनकी आभा को देखते हुए शादी में छोटी से छोटी चीज़ पर बारीकी से काम किया गया। बग्घी परेड से लेकर मशहूर वडाली ब्रदर्स की सूफी नाइट परफॉर्मेंस तक, हर आयोजन भव्यता से भरपूर लगा। शादी में रॉयल सजावट के साथ ही एमरल्ड ग्रीन, गोल्ड और रेड जैसे रॉयल कलर्स और पुराने दौर के महलों और शाही सजावट की गई। पूरे वेन्यू को पैलेस के तरह सजाया गया जिसे रौशनी के तालमेल के साथ रूहानी बनाया गया।

शादी को सोनू निगम, साजिद, मलाइका अरोड़ा, मीका सिंह, चित्रांगदा सिंह, रफ़्तार जैसे सितारों ने सजाया। वहीं शाम को सजी सूफियाना महफिलों ने प्रेम, विरासत और कला के साथ चार चांद लगा दिए।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article