Sanjay Dutt में मारी पंजाबी फिल्मों में धमाकेदार एंट्री, इस सुपरस्टार संग करेंगे काम

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 1, 2023, 12:19 PM IST

Sanjay Dutt in Punjabi Movies: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने अपनी नई अपकमिंग फिल्म का खुलासा किया है। अब एक्टर पंजाबी फिल्मों में अपना डेब्यू करने वाले हैं। अपने बर्थडे पर संजय दत्त ने पंजाबी सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल (Gippy Grewal) संग अपनी अपकमिंग फिल्म की घोषणा कर दी है।

Sanjay Dutt in Punjabi Movies: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने अपनी नई अपकमिंग फिल्म का खुलासा किया है। अब एक्टर पंजाबी फिल्मों में अपना डेब्यू करने वाले हैं। साउथ की फिल्मों में धमाल मचाने के बाद अब एक्टर संजय दत्त ने पंजाबी फिल्मों की तरफ रुख कर लिया है। एक्टर अब पंजाबी सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवल की फिल्म में अभिनय करते हुए नजर आने वाले हैं। हाल ही में अपने जन्मदिन के मौके पर संजय दत्त ने इस बात का खुलासा किया है। अब संजय दत्त पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं, संजय दत्त ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म को साइन कर लिया है। गिप्पी ग्रेवाल की आखिरी फिल्म कैरी ऑन जट्टा 3 सुपरहिट साबित हुई थी, फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। अब उन्होंने अपनी अकमिंग फिल्म शेरा दी कॉ पंजाबी के लिए संजय दत्त को साइन कर लिया है।

End of Feed