Rashmeet Kaur New Song: सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा 'Behja', रश्मीत की सुरीली आवाज फैंस को बना रही दीवाना

Rashmeet Kaur New Song:रश्मीत कौर का नया गाना ‘बेहजा’ रिलीज हो गया है। ये गाना आज यानी 16 जनवरी को रिलीज हुआ है। बता दें ‘बेहजा’ टाइम्स म्यूजिक ( Times Music) पर रिलीज हुआ है। इस गाने को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। ‘बेहजा’ आपको डांस करने पर मजबूर कर देगा।

Rashmeet Kaur New Song: सिंगर रश्मीत कौर (Rashmeet Kaur) का नया गाना ‘बेहजा’ सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। ये गाना आज यानी 16 जनवरी को रिलीज हुआ है। बता दें ये गाना टाइम्स म्यूजिक ( Times Music) पर रिलीज हुआ है। बेहजा (Behja) एक मजेदार पॉप ट्रैक पंजाबी संस्कृति से प्रेरित है। ये गाना आपको नाचने पर मजबूर कर देगा।

Rashmeet Kaur

Rashmeet Kaur

बेहजा (Behja) को रश्मीत कौर ने ही निर्देशित किया है। रशमीत अपने बेहतरीन गाने जैसे 'इश्क नचावे’, 'बाजरे दा सिट्टा', 'हाय री दुनिया', 'उड़ जाना' जैसे हिट गानों के लिए जानी जाती हैं। रश्मीत कौर उर्फ गिन्नी अपनी सुरीली आवाज से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। बेहजा (Behja) पर बात करते हुए रश्मीत कौर ने कहा-"पॉप और पंजाबी संगीत दोनों ही लोगों को हिलने-डुलने, गाना गाने और नाचने के लिए मजबूर कर देता हैं। यही बेहजा है।" इस गाने को सौरभ लोखंडे ने प्रोड्यूस किया है। बेहजा पारंपरिक लोक तत्वों जैसे हारमोनियम को इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्शन के साथ मिलाकर एक मॉडर्न डांस एंथम है। इस गाने की कोरियोग्राफी अलीशा सिंह ने किया है। बहजा तो बस शुरुआत है।"

End of Feed