पंजाबी

दिलजीत दोसांझ की पंजाब 95 पर मंडराए काले बादल, तय तारीख पर रिलीज नहीं होगी फिल्म

Punjab 95 Postponed: यह खबर सामने आई है कि फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। दिलजीत दोसांझ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी शेयर करते हुए बताया है कि इसे तय तारीख पर रिलीज नहीं किया जाएगा। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला ।

Image

Punjab 95 Postponed

Punjab 95 Postponed: अभिनेता और सिंगर दिलजीत दोसांझ की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। कुछ दिन पहले उनकी फिल्म पंजाब 95 को लेकर अपडेट आई थी। फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया था। लेकिन अब इसी फिल्म की रिलीज डेट पर प्रतिबंध लग गया है। 7 फरवरी 2025 को रिलीज होने वाली फिल्म को आगे बढ़ा दिया गया है। दिलजीत दोसांझ की टीम ने पोस्ट करते हुए बताया है कि फिल्म तय तारीख पर रिलीज नहीं हो रही । आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला

दिलजीत दोसांझ( Diljit Dosanjh) के फैंस ने उनकी आगामी फिल्म पंजाब 95( Punjab 95) के लिए उल्टी गिनती शुरू कर दी थी। सिख कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर बनी यह फिल्म 7 फरवरी को रिलीज होने वाली थी। फिल्म के ट्रेलर देखने के बाद फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इन सब के बीच यह खबर सामने आई है कि फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। दिलजीत दोसांझ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी शेयर करते हुए बताया है कि इसे तय तारीख पर रिलीज नहीं किया जाएगा।

अभी रिलीज नहीं होगी पंजाब 95

दिलजीत दोसांझ और उनकी टीम ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पंजाब 95 की रिलीज में देरी की आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने लिखा, "हमें बहुत खेद है और आपको यह बताते हुए दुख हो रहा है कि हमारे नियंत्रण से परे परिस्थितियों के कारण फिल्म पंजाब 95, 7 फरवरी को रिलीज नहीं होगी।" अगली स्टोरी में उन्होंने खालरा की एक तस्वीर शेयर की। जिसमें लिखा था मैं सत्य की पहचान करने वाले गुरु से प्रार्थना करता हूं कि वे इस ज्योति को जलाए रखें।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article