पंजाबी

रैपर रफ्तार और मनराज जवंदा ने साउथ इंडियन अंदाज में रचाई शादी, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

Raftaar and Manraj Jawanda Marriage : रफ्तार और मनराज की शादी की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। सिंगर ने अपने प्यार से शादी रचा ली है, यह रफ्तार की दूसरी शादी है जिसकी अभी तक उन्होंने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Image

Raftaar and Manraj Jawanda Marriage

Raftaar and Manraj Jawanda Marriage : पंजाबी सिंगर और रैपर रफ्तार ( Raftaar) ने बीती रात दूसरी शादी कर ली। उन्होंने अभिनेत्री और फैशन स्टाइलिश मनराज जवंदा( Manraj Jawanda) संग दक्षिण भारतीय रीति-रिवाज से शादी रचा ली है। सोशल मीडिया पर लगातार कपल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। फैंस अपने फेवरेट स्टार को शादी की बधाई दे रहे हैं और खुशियां बाँट रहे हैं।

रफ्तार ( Raftaar) और मनराज( Manraj Jawanda) की शादी की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। सिंगर ने अपने प्यार से शादी रचा ली है, यह रफ्तार की दूसरी शादी है जिसकी अभी तक उन्होंने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि हल्दी-मेहंदी और संगीत से लेकर सभी इवेंट्स की तस्वीरें और वीडियो आपको सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाएंगी। शादी की तस्वीरों पर नजर डाले तो कपल ने व्हाइट और गोल्डन आउटफिट पहनी हुई है। दूल्हा और दुल्हन दक्षिण भारतीय परंपरा में सजे हुए हैं। रफ्तार उआर मनराज की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आ रही है और लोग उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं।

इससे पहले कपल की हल्दी और मेहंदी की तस्वीरें भी सामने आई थी जिसमें रफ्तार जमकर नाच-गाना कर रहे हैं। रफ्तार और मनराज अपनी शादी की रस्मों में झूम-झूमकर डांस कर रहे हैं। एक तरफ जहां रफ्तार अपनी आवाज का जादू चला रहे हैं वहीं उनकी पत्नी ठुमके लगा रही है। बताते चले कि यह रफ्तार की दूसरी शादी है। पहली शादी उन्होंने साल 2016 में की थी, इसके बाद सिंगर ने पहली पत्नी को 2022 में तलाक दे दिया था।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article