Banita Sandhu को छोड़ इस सिंगर के पीछे दीवाने हुए AP Dhillon, न्यूयॉर्क की गलियों में घूम रहे हैं साथ

AP Dhillon Dating Rumours : कुछ समय पहले एपी ढिल्लों की तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वह सिंगर आयरा( Ayra Starr) के साथ कोजी होते हुए नजर आ रहे हैं, इन तस्वीरों ने बनीता और एपी के रिश्ते पर सवाल खड़ा कर दिया है और लोगों का मानना है कि एपी का ब्रेकअप हो गया आयरा उनकी नई गर्लफ्रेंड है।

AP Dhillon Dating Rumours : ब्राउन मुंडे, इन्सेन, इक्स्क्यूज़ज , दिल नू , विद यू और न जाने कितने ही फेमस गानों से चर्चा में बने रहने वाली एपी ढिल्लों( AP Dhillon) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हुए हैं। कुछ समय पहले एपी का नाम बनिता संघु( Banita Sandhu) के साथ जुड़ा था। ये अफवाह गर्म थी कि बनीता और एपी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अफवाह को कभी किसी स्टार ने हवा नहीं दी। अब एक बार फिर एपी ढिल्लों का नाम नई हसीना के साथ जुड़ा है। आइए आपको बताते हैं बनीता के बाद किस पर दिल हार बैठे सिंगर

AP Dhillon Dating Rumours with Ayra Starr

कुछ समय पहले एपी ढिल्लों की तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वह सिंगर आयरा( Ayra Starr) के साथ कोजी होते हुए नजर आ रहे हैं, इन तस्वीरों ने बनीता और एपी के रिश्ते पर सवाल खड़ा कर दिया है और लोगों का मानना है कि एपी का ब्रेकअप हो गया आयरा उनकी नई गर्लफ्रेंड है। बता दें कि एपी आयरा के न्यूयॉर्क में एक साथ दिखाई देने के बाद इन डेटिंग की अफवाहों को हवा दी। पेशेवर रूप से, दोनों ने एफ्रो-पंजाबी गीत, बोरा बोरा में भी साथ काम किया है। इन दिनों आयरा और एपी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

End of Feed