पंजाबी

दिलजीत दोसांझ ने पाकिस्तानी फैन को कॉन्सर्ट के दौरान दिया स्पेशल गिफ्ट, वीडियो देख फैंस बोले 'राजनेताओं ने लकीरें खींचकर...'

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक फीमेल पाकिस्तानी फैन को गिफ्ट देते दिखाई दे रहे हैं। गिफ्ट देने के बाद दिलजीत दोसांझ ने ऐसी बात बोली कि उन्होंने सबका दिल जीत लिया। दिलजीत दोसांझ ने कहा कि देश की लकीरें राजनेताओं ने खींची हैं, हमें तो सबसे प्यार है।

Image

Diljit Dosanjh

पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ इन दिनों हर रोज किसी न किसी वजह के चलते खबरों में बने ही रहते हैं। कभी उनके सॉन्ग का वीडियो तो कभी उनके कॉन्सर्ट का वीडियोज लोगों के बीच वायरल होता रहता है। दिलजीत दोसांझ एक बार फिर से लोगों के बीच चर्चा में हैं लेकिन इस बार उनके खबरों में आने की वजह गाना या कॉन्सर्ट नहीं बल्कि उनके दिल में दुनियाभर के लोगों के लिए भरा प्यार है। असल में दिलजीत दोसांझ का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो पाकिस्तानी फैन को गिफ्ट देते और उस पर प्यार बरसाते दिखाई दे रहे हैं।

दिलजीत दोसांझ इन दिनों जमकर कॉन्सर्ट कर रहे हैं, जिसमें लाखों लोग शामिल हो रहे हैं। उनके एक ऐसे ही कॉन्सर्ट का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी पाकिस्तानी फैन को स्टेज पर गिफ्ट देते दिखाई दे रहे हैं। दिलजीत दोसांझ जब इस फैन से पूछते हैं कि वो कहां की रहने वाली है तब खुलासा होता है कि वो पाकिस्तान से रिश्ता रखती है। दिलजीत दोसांझ ये सुनने के बाद ऐसी बात करते हैं कि लोग तालियां बजाए बिना नहीं रह पाते हैं।

दिलजीत दोसांझ कहते हैं, 'देखो... हिन्दुस्तान-पाकिस्तान हमारे लिए तो सब एक ही हैं। पंजाबियों के दिलों में तो सबके लिए ही प्यार है। ये सरहदें और बॉर्डर तो राजनेताओं ने बनाए हैं। पंजाबी बोली बोलने वाले चाहें इधर रहें या फिर उधर रहे हैं... हमारे लिए तो सब ही प्यारे हैं। जो मेरे देश से आए हैं और जो पाकिस्तान से आए हैं सबका स्वागत है। म्यूजिक तो सबके लिए ही एक है।' पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के मुंह से निकली ये प्यारी बात लोगों के दिलों में घर कर गई है और हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। लोगों का कहना है कि इतनी प्यारी बात वही बोल सकता है जिसका दिल अच्छा है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article