पंजाबी

New Punjabi Song 2022: अमृत मान और शिप्रा गोयल का गाना Burberry हुआ रिलीज, फैंस ने की जमकर तारीफ

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 19, 2022, 03:16 PM IST

New Punjabi Song 2022: पंजाबी सिंगर अमृत मान (Amrit Maan) और शिप्रा गोयल (Shipra Goyal) का नया गाना Burberry आज यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। रिलीज होने के कुछ घंटों के भीतर ही गाना तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों को शिप्रा और अमृत की जोड़ी काफी पसंद आ रही है।

Image

Amrit Maan New Punjabi Song

KEY HIGHLIGHTS
  • अमृत मान का नया गाना Burberry रिलीज हो गया है।
  • पंजाबी सिंगर शिप्रा गोयल के साथ यह गाना गया है।
  • दोनों का कोलैबोरेशन फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

New Punjabi Song 2022: पंजाबी सिंगर अमृत मान (Amrit Maan) के गाने युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं। अब अमृत मान ने एक और लोकप्रिय पंजाबी सिंगर और शिप्रा गोयल (Shipra Goyal) के साथ मिलकर अपना एक नया गाना Burberry रिलीज कर दिया है। यह गाना आज 19 दिसंबर 2022 को यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। रिलीज होने के कुछ घंटों के भीतर ही गाना तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों को शिप्रा और अमृत की जोड़ी काफी पसंद आ रही है। कई यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि यह कोलैबोरेशन काफी शानदार रहा है। दोनों की जोड़ी ने यूट्यूब पर कमाल कर दिया है। इस गाने को Speed Records यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के लिरिक्स खुद अमृत मान ने ही लिखे हैं। इस डायरेक्ट लिंक के माध्यम से आप इस गाने को सुन सकते हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article