Hina Khan in Punjabi Movie: TV के बाद अब पंजाबी फिल्मों में काम करेंगी हिना खान, गिप्पी ग्रेवाल संग फोटो हुई वायरल

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jul 28, 2023, 02:40 PM IST

Hina Khan in Punjabi Movie: टीवी सीरियल में काम करने के बाद अब हिना खान पंजाबी फिल्मों में काम करने वाली हैं। गिप्पी ग्रेवाल के साथ हिना खान की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Hina Khan in Punjabi Movies: टीवी इंडस्ट्री की पॉप्यूलर एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) अब लोकप्रिय पंजाबी स्टार गिप्पी ग्रेवाल के साथ 'शिंदा शिंदा नो पापा' से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म से एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस फोटो को देखने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर #HinaKhan ट्रेंड करने के साथ, उनका सपोर्ट भी कर रहे हैं। हिना खान के फैंस गिप्पी ग्रेवाल के साथ उनकी मूवी के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रही हैं। पंजाबी मूवीज, हिना खान के लिए काफी नया है, क्योंकि टीवी में काम करने के बाद वह बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुकी हैं। अब पंजाबी इंडस्ट्री में हिना खान की एक्टिंग देखने के लिए भी फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

End of Feed