Moon Rise Music Video: बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Khan) और पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) का मोस्ट अवेटेड म्यूजिक वीडियो मून राइज (Moon Rise) रिलीज हो गया है। इस गाने में शहनाज गिल और गुरु रंधावा की जोड़ी को जबरदस्त प्यार मिल रहा है। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही है। मून राइज गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर वायरल गया है। फिलहाल 5.5 मिलियन से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं। वहीं इस वक्त यह यूट्यूब पर 9वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। म्यूजिक वीडियो में फैंस को शहनाज और गुरु रंधावा रोमांटिक अंदाज काफी अच्छा लग रहा है। इस गाने के लिरिक्स गुरु रंधावा ने ही लिखे हैं वहीं इसे गाया भी उन्हीं ने है। इस म्यूजिक वीडियो के कमेंट सेक्शन में फैंस दोनों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस डायरेक्ट लिंक की मदद से आप भी यह गाना सुन सकते हैं।
Moon Rise: शहनाज गिल और Guru Randhawa का गाना हुआ रिलीज, फैंस ने दोनों की जोड़ी को बताया सबसे बेस्ट
- Authored by: माधव शर्मा
- Updated Jan 11, 2023, 01:51 PM IST
Moon Rise Music Video: शहनाज गिल (Shehnaaz Khan) और गुरु रंधावा (Guru Randhawa) का अवेटेड म्यूजिक वीडियो मून राइज (Moon Rise) रिलीज हो गया है। यह गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस को शहनाज और गुरु रंधावा की जोड़ी काफी पसंद आ रही है।
KEY HIGHLIGHTS
- शहनाज गिल और गुरू रंधाना का गाना हुआ रिलीज।
- यूट्यूब पर रिलीज होते ही मून राइज गाना ट्रेंड कर रहा है।
- फैंस को शहनाज गिल और गुरू रंधावा की जोड़ी काफी पसंद आ रही है।
End of Feed
