पंजाबी

गिप्पी ग्रेवाल की अकाल करेगी सिख बहादुरों को सलाम, 10 अप्रैल को होगी सिनेमाघरों में रिलीज

पंजाबी सिनेमा के सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल (Gippy Grewal) जल्द ही दर्शकों के सामने अपनी नई फिल्म अकाल (Akaal) के साथ होंगे, जो 10 अप्रैल के दिन थिएटर्स में दस्तक देगी। फिल्म अकाल में गिप्पी ग्रेवाल एक वॉरियर का किरदार प्ले करते दिखेंगे। गिप्पी ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि फिल्म अकाल सिख वॉरियर्स को सलाम करेगी और उनकी वीरता से लोगों का परिचय कराएगी।

Image

Akaal Movie Release date posters and more

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों विक्की कौशल स्टारर छावा की धूम देखने को मिल रही है, जिसमें वो मराठा वॉरियर छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार प्ले करते दिखाई दे रहे हैं। फिल्म छावा बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कारोबार कर रही है और दर्शकों को खूब प्रभावित कर रही है। छावा के बाद पंजाबी सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल अकाल नाम की फिल्म लेकर आएंगे, जिसमें वो पंजाबी वॉरियर का किरदार प्ले करते दिखाई देंगे। फिल्म अकाल को मेकर्स इन दिनों प्रमोट करने में व्यस्त हैं, जो अप्रैल के महीने में रिलीज होगी। गिप्पी ग्रेवाल ने मीडिया से अकाल के बारे में बात की है और कहा है कि उनकी ये फिल्म भारतीय सिख वॉरियर्स की वीरता को सलाम करेगी।

फिल्म अकाल को लिखने और डायरेक्ट करने का काम गिप्पी ग्रेवाल ने खुद किया है। गिप्पी की ये फिल्म सत्य घटनाओं पर आधारित है। इन घटनाओं ने न केवल सिख वॉरियर्स की वीरता को दुनिया के सामने प्रमुखता से रखा बल्कि भारतीय इतिहास को भी शेप करने में अहम भूमिका निभाई।

गिप्पी ग्रेवाल ने ईटाइम्स से अकाल को लेकर बात करते हुए कहा है, 'हमारे लिए अकाल केवल फिल्म से बढ़कर है। इसे हमने बहुत ही इमोशन से बनाया है। अकाल एक ऐसा सफल है, जिसमें हमने सिख वॉरियर्स को सलाम करने की कोशिश की है। इसमें दर्शकों को सिखों की वीरता और उनकी कुर्बानी की कहानी जानने को मिलेगी। इन कुर्बानियों ने देश के इतिहास को बदला और कई मौके पर यहां के लोगों को बचाया।'

गिप्पी ग्रेवाल ने अकाल के बारे में बात करते हुए अपनी टीम को भी धन्यवाद कहा है, जिसने इस प्रोजेक्ट के लिए पसीना ही नहीं बल्कि खून भी बहाया। गिप्पी ने बताया है कि अकाल के लिए उनकी पूरी टीम ने दिन-रात मेहनत की है। गिप्पी को उम्मीद है कि दर्शकों को अकाल पसंद आएगी और बॉक्स ऑफिस पर इसे अच्छा रिस्पांस मिलेगा।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article