पंजाबी

कोल्डप्ले कॉन्‍सर्ट के बाद ट्रोल हुए द‍िलजीत दोसांझ, इंफ्रास्ट्रक्चर पर सवाल उठाने पर लोगों ने लगाई क्लास

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 28, 2025, 01:51 PM IST

Diljit Dosanjh Trolled On Social Media: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोल्डप्ले के लाइव कॉन्‍सर्ट होने के बाद द‍िलजीत दोसांझ अपने एक पुराने बयान को लेकर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर द‍िलजीत दोसांझ को लेकर जमकर वीडियो और फोटोज शेयर किए जा रहे हैं।

Image

diljit dosanjh coldplay concert

Diljit Dosanjh Trolled On Social Media: पंजाबी सिंगर और एक्टर द‍िलजीत दोसांझ की सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। द‍िलजीत दोसांझ अक्सर अपनी राय शेयर करते रहते हैं। जिसके चलते द‍िलजीत दोसांझ को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। द‍िलजीत दोसांझ ने अपने 'दिल-लुमिनाती' टूर के दौरान दिया गया बयान अब फिर से वायरल हो रहा है। द‍िलजीत दोसांझ ने में कहा कि इंडिया में जब तक बुनियादी इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर में सुधार नहीं होगा तब तक वो देश में टूर प्‍लान नहीं करेंगे। इस बयान को लेकर अब फिर चर्चा शुरू हो गई और द‍िलजीत दोसांझ को जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए द‍िलजीत दोसांझ

द‍िलजीत दोसांझ को उनके पुराने बयान को लेकर सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। इसकी वजह अहमदाबाद में हुए कोल्‍डप्‍ले का कॉन्‍सर्ट है। अहमदाबाद में हुए इस कॉन्‍सर्ट में हुए मैनेजमेंट की जमकर तारीफ की जा रही हैं। ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्डप्ले की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इसी बीच द‍िलजीत दोसांझ का पुराना बयान भी चर्चा में जिसमें वो इंडिया के बुनियादी इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर में सुधार की बात करते हुए नजर आए थे। लोग अब कोल्डप्ले कॉन्‍सर्ट के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोल्डप्ले ने जैसा लाइव कॉन्सर्ट किया, वो ये बताता है कि देश में वर्ल्‍ड क्‍लास इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर है।' इसके अलावा कई यूजर्स कोल्डप्ले कॉन्सर्ट की वीडियो में द‍िलजीत दोसांझ को टैग करते नजर आए।

द‍िलजीत दोसांझ ने दी थी सफाई

द‍िलजीत दोसांझ 'दिल-लुमिनाती' टूर के दिए गए बयान को लेकर बार-बार लोगों के निशाने पर आ रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि द‍िलजीत दोसांझ अपने इस बयान को लेकर सफाई दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि ये इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर की वाली बात मैंने बस चंडीगढ़ वाले इवेंट के लिए कही थी।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article