अब भारत में परफॉर्म नहीं करेंगे दिलजीत दोसांझ? कॉन्सर्ट में बयान देकर बोले- 'अब जब तक ये नहीं हो जाता...'

Diljit Dosanjh on Performing in India: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) इन दिनों अपने दिल लुमिनाटी टूर के चलते काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बीच अब दिलजीत का एक बयान सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आइए यहां इस पर एक नजर डालते हैं।

Diljit Dosanjh on Performing in India: सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने घोषणा की है कि वह तब तक भारत में म्यूजिक कॉन्सर्ट आयोजित नहीं करेंगे जब तक कि यहां उसको लेकर पूरी अरेंजमेंट करवा ली जाएं। 14 दिसंबर को आयोजित अपने चंडीगढ़ शो के दौरान घोषणा करते हुए सिंगर के कई वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे हैं। दिल लुमिवाटी टूर को लेकर सुर्खियों में रहे दिलजीत दोसांझ को अपने कॉन्सर्ट के चलते काफी सराहना मिल रही है। दिलजीत के इन कॉन्सर्ट की टिकट ऑनलाइन सामने आते ही कुछ ही मिनटों में बिक गए। यह भी पढ़ें- Vivek Agnihotri-Pallavi Joshi Love Story: एक गलत फैसले ने बना दी जोड़ी, पहली मुलाकात में पल्लवी को अकड़ू लगे थे विवेक

Diljit Dosanjh Concert

दिलजीत के इस बयान ने कर दिया फैंस को परेशान

दिलजीत दोसांझ का भारत में काफी क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच अब दिलीजीत का ये लेटेस्ट कमेंट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस भी दिलजीत के इस कमेंट के लिए उनकी तारीफ कर रहे हैं। यहां इस पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed