पंजाबी

भारत में कभी कॉन्सर्ट नहीं करेंगे दिलजीत दोसांझ? सिंगर ने चुप्पी तोड़ते हुए दी सफाई

पंजाबी सुपरस्टार गायक दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने बीते दिनों भारत में परफॉर्म करने को लेकर एक कमेंट किया था, जिसका मतलब यह निकाला गया कि गायक ने देश में परफॉर्म करने से तौबा कर ली है। लोगों के बीच दिलजीत का ये कमेंट आग की तरह फैल रहा है, जिस कारण उन्होंने सफाई जारी की है और कहा है कि वो चंडीगढ़ के बारे में बात कर रहे थे न कि देश के बारे में...।

Image

Diljit Dosanjh Tweet

पंजाब के स्टार गायक दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) को लेकर बीते दिनों एक खबर काफी वायरल हुई थी, जिसमें बताया गया था कि वो अब से भारत में परफॉर्म नहीं करेंगे। दिलजीत दोसांझ राज्य सरकारों की बेरुखी से परेशान हैं, जिसके चलते उन्होंने ये फैसला लिया है। इस खबर के बार दिलजीत दोसांझ के फैंस काफी परेशान और निराश हो गए थे। दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh Tweet) ने ट्विटर के माध्यम से बताया है कि उनको लेकर छप रही इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। दिलजीत के ट्वीट के अनुसार, उन्होंने वो बात चंडीगढ़ को लेकर बोली थी न कि देश को लेकर। वो देश में परफॉर्म करते रहेंगे और अपने फैंस का मनोरंजन करते रहेंगे।

दिलजीत दोसांझ ने डिलीट कर दिया है ट्वीट

दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh Live Concert) ने मंगलवार की सुबह ये ट्वीट किया था लेकिन कुछ ही देर बाद इसे डिलीट कर दिया है। दिलजीत ने ऐसा किसके कहने पर किया है, ये अब तक पता नहीं है लेकिन उनकी इस हरकत से फैंस थोड़े से निराश हैं। दिलजीत अक्सर कंट्रोवर्सी से दूरियां बनाकर रखते हैं लेकिन दिल-लुमिनाटी टूर की वजह से वो लगातार विवादों में फंस रहे हैं। दिलजीत दोसांझ अपने लाइव कॉन्सर्ट्स में जमकर सरकार पर बरस रहे हैं, जिस कारण खबरें बन रही हैं। ऐसा संभव है कि उन्हें पीआर टीम द्वारा विवादों से बचने के लिए कहा गया है, जिसके चलते उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया है।

Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh

बॉलीवुड में भी लगातार काम कर रहे हैं दिलजीत दोसांझ

दिलजीत दोसांझ ने भले ही एक पंजाबी सिंगर के तौर पर पहचान बनाई हो लेकिन उनके स्टारडम ने बॉलीवुड को भी झुकने के लिए मजबूर कर दिया है। दिलजीत दोसांझ को लगातार बॉलीवुड में काम मिल रहा है। कुछ फिल्मों में वो एक्टर के तौर पर नजर आ रहे हैं तो कुछ में वो गाने गा रहे हैं। दर्शकों को दिलजीत गायक और एक्टर दोनों ही रूप में काफी पसंद हैं। अगर ऐसा कहा जाए कि वो नॉर्थ इंडिया की टॉप 3 कलाकारों में से एक हैं, तो गलत नहीं होगा।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article