"Donald Trump की बेटी फॉलो...", US नागरिकता के सवाल को चकमा दे गए Diljit Dosanjh

पंजाबी एक्टर दिलजीत दोसांझ कुछ समय पहले इंस्टाग्राम लाइव पर आए थे, जिस दौरान उनसे फैंस ने यूएस नागरिकता पर सवाल किया। गायक ने फैंस के इस सवाल को चालाकी से इग्नोर कर दिया और आगे बढ़ गए।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंस्टाग्राम लाइव पर आए दिलजीत दोसांझ
  • यूएस नागरिकता पर दिया गोलमोल जवाब
  • डोनाल्ड ट्रंप की बेटी पर तोड़ी चुप्पी

भारतीय सिनेमा के चमकते सितारे दिलजीत दोसांझ को लेकर बीते दिनों ऐसी खबरें मीडिया में फैली थीं कि वो अब अमेरिका के नागरिक बन चुके हैं। दिलजीत दोसांझ ने ना तो इन खबरों का कभी खंडन किया और ना ही इन्हें कभी स्वीकार किया है, जिस कारण उनके फैंस में एक बेचैनी है। हाल ही में दिलजीत दोसांझ एक इंस्टाग्राम लाइव के लिए आए थे, जिस दौरान उनसे फैंस ने ये सवाल पूछा कि क्या वो सही में अमेरिका के सिटीजन बन चुके हैं? सिंगर ने बहुत ही चालाकी से इस जवाब को इग्नोर किया और आगे बढ़ गए, जिसके बाद उनके फैंस निराश हैं। फैंस का मानना है कि दिलजीत दोसांझ को इस अफवाह पर चुप्पी तोड़नी चाहिए। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Jana Nayagan Release Date: इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी Vijay की फिल्म, फैन्स हुए उत्साहित

"Donald Trump की बेटी फॉलो...", US नागरिकता के सवाल को चकमा दे गए Diljith Dosanjh

"Donald Trump की बेटी फॉलो...", US नागरिकता के सवाल को चकमा दे गए Diljith Dosanjh

US नागरिकता पर क्या बोले Diljit Dosanjh

इंस्टाग्राम लाइव पर दिलजीत दोसांझ ने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए लेकिन यूएस नागरिकता के सवाल को टाल गए। दिलजीत दोसांझ ने यूएस नागरिकता के सवाल का जवाब देते हुए कहा, "मैं कार्ड जरूर लूंगा और उसका कलर ग्रीन होगा। मैं इससे ज्यादा कुछ भी नहीं कह रहा हूं। सबकुछ छोड़कर ये न्यूज बन जाएगी। ये ऐसे काम नहीं करता है। दुनिया का ड्रामा कभी भी खत्म नहीं होने वाला है लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि हर किसी को दुनिया के हर देश में जाने का हक होना चाहिए और वो भी बिना वीजा के। पूरी दुनिया को एक हो जाना चाहिए लेकिन मुझे लगता नहीं है कि ऐसा हो पाएगा।" TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Lenin First Review: दर्शकों को सीटियां बजाने को मजबूर करेगा Akhil Akkineni का स्टाइल

End of Feed