Diljit Dosanjh के दिल्ली कॉन्सर्ट में होगा कड़ा पहरा, सुरक्षा के लिए तैनात होंगे 2000 गार्ड

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 55 हजार लोगों की भीड़ को संभालने के लिए 2,000 गार्ड तैनात होंगे, जबकि ट्रैफिक के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं।

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) के कॉन्सर्ट में 55 हजार लोगों की भीड़ जुटने की उम्मीद है। ऐसे में दिल्ली में उनके शो को लेकर सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले इस कॉन्सर्ट के लिए करीब 2,000 निजी सुरक्षा गार्ड तैनात किए जा सकते हैं। खास बात यह है कि दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं के कारण शुरुआत में इस कार्यक्रम की मंजूरी रोक दी थी। हालांकि, आयोजकों के साथ बैठक और सुरक्षा योजना में बदलाव के बाद अब शो को हरी झंडी मिल गई है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Ramayana 2: क्या 2028 तक टलेगी रणबीर कपूर की मूवी'? साई पल्लवी ने दिया बड़ा अपडेट)

Diljit Dosanjh Delhi Concert

दिलजीत के दिल्ली कॉन्सर्ट में होगा कड़ा पहरा (pic credit-instagram)

पहले 400 गार्ड की थी तैयारी, अब बढ़ाई गई संख्या

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, आयोजकों ने शुरुआत में करीब 400 निजी सुरक्षा गार्ड तैनात करने की योजना बनाई थी। लेकिन दिल्ली पुलिस ने भीड़ को संभालने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 1,500 से 2,000 गार्ड तैनात करने की सलाह दी। इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया। ये गार्ड स्टेडियम में लोगों की कतारें संभालेंगे, दर्शकों को तय प्रवेश द्वार तक पहुंचने में मदद करेंगे और हेल्प डेस्क पर उनकी सहायता करेंगे। इसके अलावा, स्टेडियम के आसपास पैदल चलने वाले लोगों की आवाजाही पर भी नजर रखी जाएगी।

End of Feed