​aadi shankaracharya​ review this series will take you to the life journey of ​aadi shankaracharya​

क्रिटिक्स रेटिंग

starstarstarstarstar

3.5

Aadi Shankaracharya Review: धार्मिक पुनर्जागरण के महानायक 'आदि शंकराचार्य' के जीवन यात्रा पर ले जाता हैं पहला सीजन

Madhav SharmaUpdated Oct 31 2024, 10:53 IST

Aadi ShankaracharyaWeb Series Review: पिछले कुछ दशकों में भारत में आदि शंकराचार्य बहुत प्रासंगिक हो गए हैं। आठवीं शताब्दी में सनातन धर्म को संगठित करने वाले आदि शंकराचार्य आख़िर कौन थे इसकी जिज्ञासा नई पीढ़ी में भी देखी जा सकती हैं । इसलिए जब श्री श्री रविशंकर जी की संस्था ने आदि शंकराचार्य पर आधारित वेब सीरीज का ट्रेलर के साथ इसके निर्माण की घोषणा की तो दिलचस्पी बढ़ जाति हैं की आख़िर इस कहानी में ऐसा क्या खास है इस दिवाली पर यह सीरीज आर्ट ऑफ़ लिविंग ऐप पर रिलीज हो रही हैं आइए जानते हैं ओंकार नाथ मिश्रा निर्देशित वेब सीरिज आदि शंकराचार्य सीरीज का पहला सीजन कैसा है ।