Pathan Day 6 Box Office Collection: शाहरुख खान की पठान ने छठे दिन कमाए 25 करोड़, जानें कितनी हुई कुल कमाई?

Pathan Day 6 Box Office Collection: अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म पठान सिनेमाघरों में लगातार शानदार आंकड़े दर्ज करा रही है। फिल्म पठान ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 25 करोड़ रुपये कमाए हैं, जिसकी मदद से इसकी कुल कमाई 295 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म पठान से पहले पहले सोमवार को इतने शानदार आंकड़े किसी बॉलीवुड मूवी ने दर्ज नहीं कराए हैं।

Pathan Day 6 Box Office Collection: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की पठान ने अपने पहले वीकेंड में वर्ल्डवाइड 500 करोड़ रुपये की कमाई करके सभी को चौंका दिया था। फिल्म पठान सिनेमाघरों में जब रिलीज होने के लिए तैयार थी तो किसी को अंदाजा नहीं था कि यह पहले वीकेंड में ही 500 करोड़ के पार निकल जाएगी। शाहरुख खान का जादू दर्शकों के सिर पर ऐसा चढ़ा कि वो खुद को फिल्म देखने से रोक नहीं पाए। फिल्म पठान की बम्पर सफलता का श्रेय डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद को भी जाता है, जिन्होंने बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश एक्शन एंटरटेनर बनाई, जिसने दर्शकों को इतना उत्साहित किया।

Pathan DaY 6 Box Office Collection:

Pathan DaY 6 Box Office Collection:

अगर फिल्म के फर्स्ट मंडे की बात करें तो पठान ने छठे दिन भी शानदार परफॉर्मेंस दी है। फिल्म ने सोमवार के दिन लगभग 18 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज कराई थी, जिसके दम पर इसने बहुत ही बढ़िया कमाई की है। अगर ट्रेड से सामने आई ताजा रिपोर्ट की बात करें तो सुनने में आ रहा है कि फिल्म पठान ने सोमवार के दिन 25 करोड़ रुपये की कमाई की है। किसी भी बॉलीवुड मूवी द्वारा सोमवार के दिन की गई यह सबसे ज्यादा कमाई है। पठान से पहले किसी भी बॉलीवुड मूवी ने सोमवार के दिन इतनी शानदार कमाई नहीं की है।

End of Feed