#SSMB28 OTT Rights: Netflix ने इतनी मोटी रकम देकर खरीदे महेश बाबू की 28वीं मूवी के OTT राइट्स

Netflix buys #SSMB28 OTT Rights: एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महेश बाबू और डायरेक्टर त्रिविक्रम की अगली फिल्म के ओटीटी राइट्स का सौदा 80 करोड़ रुपये में हुआ है। नेटफ्लिक्स ने महेश बाबू की मूवी को मोटी रकम देकर खरीद लिया है क्योंकि इसको लेकर दर्शकों के बीच में जबरदस्त उत्साह है।

Netflix buys #SSMB28 OTT Rights: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू इन दिनों अपनी नई फिल्म में बिजी हैं, जिसे डायरेक्टर त्रिविक्रम बना रहे हैं। महेश बाबू और त्रिविक्रम ने तीसरी बार किसी फिल्म के लिए हाथ मिलाया है, जिस कारण लोग इनकी मूवी के लिए काफी बेकरार घूम रहे हैं। महेश बाबू और त्रिविक्रम ने अभी तक फिल्म का टाइटल रिवीज नहीं किया है लेकिन सुनने में आ रहा है कि यह एक मसाला एंटरटेनर होगी। महेश बाबू और त्रिविक्रम की यह फिल्म बीते साल रिलीज होने वाली थी लेकिन कुछ कारणों के चलते यह रिलीज नहीं हो पायी। हालांकि अब यह लगभग तैयार हो चुकी है और मेकर्स ने इसके राइट्स बेचने शुरू कर दिए हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो महेश बाबू स्टारर #SSMB28 के डिजिटल राइट्स का सौदा नेटफ्लिक्स के साथ हो चुका है। नेटफ्लिक्स ने महेश बाबू की मूवी के राइट्स काफी मोटी रकम में खरीदे हैं।

#SSMB28 OTT Rights: Netflix ने इतनी मोटी रकम देकर खरीदे महेश बाबू की 28वीं मूवी के OTT राइट्स

#SSMB28 OTT Rights: Netflix ने इतनी मोटी रकम देकर खरीदे महेश बाबू की 28वीं मूवी के OTT राइट्स

टॉलीवुड डॉट नेट की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार महेश बाबू की अपकमिंग एक्शन एंटरटेनर का सौदा नेटफ्लिक्स के साथ हुआ है। नेटफ्लिक्स ने महेश बाबू की मूवी के लिए 80 करोड़ रुपये चुकाए हैं। महेश बाबू और त्रिविक्रम की मूवी को लेकर दर्शकों में काफी अच्छा बज है, जिस कारण नेटफ्लिक्स ने इसके ओटीटी राइट्स के लिए इतनी मोटी रकम दी है।

End of Feed