Undekhi Season 3 (credit Pic: Instagram)
Undekhi Season 3 Review: सोनी लिव पर अनदेखी का तीसरा सीजन स्ट्रीम हो गया है। ये एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है। सीरीज के दोनों सीजन को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। अगर आप इसका तीसरा सीजन देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले पढ़ लें रिव्यू।
Undekhi Season 3 Review: अनदेखी का ये तीसरा सीजन है। पहले दो सीजन को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। ये सीरीज सोनी लाइव पर स्ट्रीम हो गई है। सीरीज में अटवाले परिवार के गहरे राज फिर से सामने आने वाले है। ये एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है। अगर आप इस सीरीज को देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले पढ़ लें रिव्यू। इस शो की शुरुआत निर्दोष महिला की हत्या से होती है। ये घटना आज तक सुरिंदर सिंह अटवाल उर्फ पापाजी (हर्ष छाया) को परेशान करती है। इस घटना का वीडियो क्लिप फिर से सामने आया है जिससे उनके भतीजे रिंकू और बेटे दमन एक बार फिर उनकी रक्षा के लिए एकजुट हो गए हैं। वहीं, डीएसपी बरुष घोष एक बार फिर मारी गई लड़की को न्याय दिलाने में लग गया है। क्या पापाजी को सजा मिलेगी
Undekhi Season 3 Review: लेखन और निर्देशन
अनदेखी सीजन 3 में पापाजी का उत्ताराधिकारी कौन बनेगा। इसको लेकर परिवार में ही साजिश रची जा रही है। यहीं इस सीजन का मुद्दा है। घोष और अटवाल परिवार के बीच में लबे समय से लड़ाई चल रही हैं। इस बार शो में अवैध ड्रग बिजनेस भी दिखाया गया है। इसी के साथ शो में एक नए विलेन की एंट्री हो गई है। सीजन को लंबा खींचने के चक्कर में कैरेक्टर्स को उस तरह से नहीं दिखाया गया है। सीरीज की कहानी काफी उलझी हुई दिखाई दे रही है। कई जगह पर आपको बोरियत महसूस होने लगेगी।
Undekhi Season 3 Review: परफॉर्मेंस
शो शुरुआत से ही रिंकू और घोष के बीच में रस्साकशी के बारे में है। शर्मा ने विलेन का रोल पहले की तरह निभाया है।वहीं, भट्टाचार्य थोड़ा थका हुआ महसूस करते हैं क्योंकि वो अपनी कार्रवाई से दो कदम पीछे हट पड़ता है। दमन की पत्नी तेजी की भूमिका में आंचल सिंह के इरादे संदिग्ध हैं। लेकिन वो सीरीज में कुछ खास कमाल नहीं कर पाती है। वरुण बडोला राजवीर मल्होत्रा के रूप में दिलचस्पी बढ़ाए रखने में कामयाब रहे। पापाजी के रोल में हर्ष छाया ने अच्छा काम किया है।
Undekhi Season 3 Review: क्रिटिक्स
अनदेखी का पहला सीजन अपने लेखन और कलाकारों की दमदार अभिनय की वजह से हिट रहा था। इसके बाद से मेकर्स कहानी को खींचने में लग गए जिसकी वजह से बाकी दोनों सीजन काफी कमजोर रहे। अब ये सीजन सिर्फ अटवालों का शो बनकर रह गया। शो के सभी एपिसोड आप सोनी लिव पर देख सकते हैं।
Ayushmann Khurrana,Sara Ali Khan
Comedy
2 hr 20 mins
Sonakshi Sinha,Zaheer Iqbal,Ankit Gupta
Yami Gautam,Addinath Kothare,Sunita Rajwar,Mita Vashisht,Sonal Jha
Horror
2 hr 30 mins
Rajkummar Rai,Wamiqa Gabbi,Sikandar Kher,Lalit Prabhakar
Biography
2 hr 20 mins