'tu hai meri kiran' movie review: sonakshi and zaheer's film feels like a tangled mix of mystery and romance

जानिए कैसी है सोनाक्षी-जहीर की 'तू है मेरी किरण' (Pic Credit: Insatgram)

Sonakshi Sinha,Zaheer Iqbal,Ankit Gupta

क्रिटिक्स रेटिंग

starstarstarstarstar

2.5

Tu Hai Meri Kiran Movie Review: मिस्ट्री और रोमांस के बीच उलझी सी लगती है सोनाक्षी-जहीर की फिल्म

Lalit KumarUpdated Oct 23 2026, 10:51 IST

Tu Hai Meri Kiran Movie Review: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की फिल्म 'तू है मेरी किरण' रिलीज कर दी गई है। अगर आप इस मूवी को देखने का मन बना रहे हैं तो पहले यह रिव्यू पढ़ें लें।

Tu Hai Meri Kiran Review in Hindi: अक्सर देखा गया है कि टाइम से जुड़ाव वाली कहानियां हमेशा उत्सुकता पैदा करती हैं। जब एक ही कहानी में प्यार, मिस्ट्री और अलग-अलग समय की दुनिया शामिल हो जाए तो दिलचस्पी बढ़ना लाजमी है। 23 अक्टूबर को ऐसी ही एक फिल्म रिलीज हुई है, जिसका नाम 'तू है मेरी किरण' है। इस मूवी में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अहम रोल में हैं। इस मूवी की कहानी में आपकी दिखाई देगा कि किस तरह एक पुराना फोन दो अलग-अलग सालों में जी रहे लोगों को आपस में जोड़ देता है। तो चलिए देखते हैं निर्देशक करण रावल की यह रोमांटिक थ्रिलर अंत तक दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब होती है या नहीं?