Bawaal Review (credit pic: instagram)
Varun Dhawan,Janhvi Kapoor,Manoj Pahwa
2 hr 18 mins
Bawaal Review: वरुण धवन (Varun Dhawan) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म बवाल को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। ये फिल्म आज अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई है। आइए बिना देर किए जानते हैं कैसी है बवाल?
Bawaal Review: वरुण धवन (Varun Dhawan) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म बवाल (Bawaal) आज अमेजन प्राइम पर रिलीज हो गई है। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) ने किया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म बवाल दर्शकों को बेहद पसंद आ रही हैं। पहली बार जाह्नवी और वरुण साथ में स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। फिल्म की कहानी रेगुलर लव स्टोरी से अलग है। फिल्म में वरुण धवन अज्जू भैया का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, जाह्नवी कपूर निशा के रोल में हैं। अगर आप बवाल को देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले जान लें कैसी है फिल्म।
कहानी
फिल्म की कहानी लखनऊ के अज्जू भैया की है जो मां -बाप के इकलौते बेटे हैं। अज्जू भैया का पढ़ाई -लिखाई में मन नहीं लगता है। वो शहर में अपना भौकाल बनाते हैं। इसकी वजह से अज्जू भैया अपने शहर में किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं होते हैं। अज्जू भैया स्कूल में टीचर हैं, उन्हें खुद किसी भी चीज के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। अज्जु को निशा (जाह्नवी कपूर ) पसंद आ जाती है और उससे शादी करना चाहते हैं। निशा अज्जू को पहले ही बता देती है कि उसे मिर्गी के अटैक आते हैं। शादी के दिन निशा को मिर्गी का अटैक आता है जिसकी वजह से सभी लोग अज्जू भैया का मजाक उड़ाते हैं। इससे अज्जू भैया का इगो हर्ट हो जाता है। अज्जू निशा से दूरी बनाने लगाता है और उसे लगता है शादी डिफेक्टिव पीस से हुई है। दूसरी तरफ स्कूल में अज्जू भैया विधायक के बेटे को थप्पड़ मार देते हैं और यहीं से कहानी में आता है ट्विस्ट। क्या अज्जू और निशा अपने रिश्ते को बचा पाएंगे। क्या दोनों मिलकर अपनी मुश्किलों से निकल पाएंगे। इसके लिए आपको फिल्म देखना होगा।
एक्टिंग
वरुण धवन ने अज्जू भैया का किरदार निभाया है। वरुण अज्जू भैया के रोल में ठीक- ठाक लगे। हमेशा की तरह इमोशनल सीन में चेहरे पर कोई एक्सप्रेशन नहीं दिखाई दिया। जाह्नवी ने निशा के रोल को बखूबी स्क्रीन पर उतारा है। एक्ट्रेस ने फिल्म में आदर्श बेटी और संस्कारी बहू का किरदार बखूबी निभाया है। उनका काम काबिले तारीफ है। मनोज पाहवा ने वरुण के पिता के रोल में दिखाई दिए। मनोज ने हमेशा की तरह अपने काम से दर्शकों से इंप्रेस कर दिया। वरुण की मां ने अंजुमन सक्सेना ने निभाया है। बिपिन के रोल में प्रदीप पचौरी का काम शानदारा है।
सिनेमैटोग्राफी और डायरेक्शन
बवाल का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। नितेश तिवारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म का सबसे बेहतरीन सीन गैस चैंबर में निशा और अज्जू के बीच पनपे प्यार को दिखाना है। इस फिल्म को अश्विनी अय्यन ने लिखा है। फिल्म की कहानी बोरिंग रोमांटिक लव स्टोरी नहीं है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी मितेश मिरचंदानी ने की है। फिल्म में सेकंड वर्ल्ड वॉर के दृशय को बखूबी दिखाया गया है।
नितेश तिवारी की बवाल एक शानदार फिल्म है। फिल्म में वरुण और जाह्नवी ने अच्छा काम किया है। आपको कही -कही फिल्म बोरिंग लग सकती हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि भले ही वर्ल्ड वॉर 2 खत्म हो गया है। लेकिन इंसान की जिदंगी के साथ वॉर हमेशा चलती रहती हैं।
Ayushmann Khurrana,Sara Ali Khan
Comedy
2 hr 20 mins
Sonakshi Sinha,Zaheer Iqbal,Ankit Gupta
Yami Gautam,Addinath Kothare,Sunita Rajwar,Mita Vashisht,Sonal Jha
Horror
2 hr 30 mins
Rajkummar Rai,Wamiqa Gabbi,Sikandar Kher,Lalit Prabhakar
Biography
2 hr 20 mins