एंटरटेनमेंट

SEBKH: मनोज बाजपेयी की फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' को लेकर आसाराम बापू ट्रस्ट ने भेजा लीगल नोटिस

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated May 10, 2023, 12:04 AM IST

Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai: मनोज बाजपेयी की फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, फिल्म कानूनी पचड़े में उलझती दिख नजर आ रही है, आसाराम बापू ट्रस्‍ट ने मेकर्स को नोटिस भेजा है और कहा है कि ये फिल्‍म उनके बापू पर बनाई गई है।

Image

मनोज बाजपेयी की फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' का ट्रेलर रिलीज

Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai News: मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' (SEBKH) चर्चाओं में बनी हुई है, फिल्म का ट्रेलर भी जारी हो चुका है, बताते हैं कि इसमें मनोज एक वकील के किरदार में नजर आने वाले हैं, जो पाक्सो एक्ट के तहत एक नाबालिग लड़की के साथ हुए बलात्कार का केस लड़ता है। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक आध्यात्मिक गुरु पर बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप लगता है और POCSO कानून के तहत उनकी गिरफ्तारी होती है।

फिल्म कानूनी पचड़े में फंसती नजर आ रही है, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आसाराम बापू ट्रस्ट (Asaram Bapu Trust) की ओर से फिल्म के निर्माताओं को नोटिस भेजा गया है, साथ ही कोर्ट से फिल्म के प्रचार और रिलीज के खिलाफ प्रतिबंधात्मक आदेश जारी करने के लिए कहा।

भक्तों और अनुयायियों की भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है

नोटिस जारी करते हुए वकील का कहना है कि यह फिल्म उनके मुवक्किल के प्रति आपत्तिजनक और मानहानिकारक है और उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल कर सकती है इससे उनके भक्तों और अनुयायियों की भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है।

कयास है कि वह आसाराम बापू हैं

फिल्म के ट्रेलर के मुताबिक कहा जा रहा है कि इसमें गॉडमैन के रूप में दिखाए जाने वाले शख्स को लेकर कयास है कि वह आसाराम बापू हैं वहीं 'सिर्फ एक बंदा काफी है' के प्रोड्यूसर आसिफ शेख ने चुप्पी तोड़ते हुए अपनी बात साफ की है और कहा है कि-'हां, हमें नोटिस मिल गया है और हमारे वकील अगला कदम तय करेंगे।'

मनोज बाजपेयी पीसी सोलंकी का किरदार निभा रहे हैं

फिल्म 'एक बंदा काफी है' में मनोज बाजपेयी, पीसी सोलंकी के किरदार में हैं, जिन्होंने एक नाबालिग लड़की को इंसाफ दिलवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक लम्बी कानूनी लड़ाई लड़ी थी।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article