K-drama सीरीज की एक्ट्रेस Jung Chae Yull की मिली डेड बॉडी, 26 साल की उम्र में हुई मौत

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 12, 2023, 12:09 PM IST

Korean actress Jung Chae Yull found dead at age of 26: के-ड्रामा सीरीज फेम कोरियन एक्ट्रेस जंग चाई यूल अपनी अपकमिंग ड्रामा सीरीज 'वेडिंग इम्पॉसिबल' की शूटिंग कर रही थीं। उनकी मौत की खबर के बाद, प्रोडक्शन क्रू ने कथित तौर पर शूटिंग रोक दी है और अपनी संवेदना व्यक्त की है।

Korean actress Jung Chae Yull death: के-ड्रामा सीरीज 'जोंबी डिटेक्टिव' में अपने काम के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री जंग चाई यूल(Jung Chae Yull) का निधन हो गया है। साउथ कोरियन अभिनेत्री और मॉडल की मौत की खबर ने सबको सदमे में डाल लिया है। जंग चाई यूल को लेकर आज सुबह ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि जंग चाई यूल का 26 साल की उम्र में उनके घर में निधन हो गया। कोरियाबू की एक रिपोर्ट के अनुसार जंग चाई यूल, 11 अप्रैल को मृत पाई गई थीं।

Jung Chae Yull

जंग चाई यूल के निधन की खबर सामने आने के कुछ ही समय बाद एक्ट्रेस की मैनेजमेंट एजेंसी ने रिपोर्टों की पुष्टि की है। एजेंसी ने एक बयान जारी किया है जिसमें लिखा था, 'आज, हम दुखद और दिल दहला देने वाली खबर दे रहे हैं। अभिनेत्री जंग चाई युल ने 11 अप्रैल, 2023 को दुनिया छोड़ दी है। एक्ट्रेस का परिवार सदमे में है। अंतिम संस्कार निजी तौर पर किया जाएगा। कृपया जंग चाई यूल की आत्मा की शांति की कामना करें, जो हमेशा अभिनय के अपने प्रयास में काम करने के लिए उत्सुक थीं।'

End of Feed