एंटरटेनमेंट

Entertainment News 12th April: धूम 4 से हुई Amir Khan की छुट्टी, ट्रोलिंग का शिकार हुईं शाहरुख खान की बेटी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 12, 2023, 02:58 PM IST

Entertainment News 12th April: एंटरटेनमेंट जगत के लिए आज का दिन काफी हलचल भरा रहा। आमिर खान को फिल्म धूम 4 से बाहर कर दिया गया है, वहीं शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान एक बार फिर ट्रोलिंग का शिकार हो गई हैं। आइए जानें दिन भर की 5 बड़ी खबरों के बारे में।

Image

Entertainment News of 12th April 2023

KEY HIGHLIGHTS
  • आज एंटरटेनमेंट जगत से कई बड़ी खबरें सामने आई हैं।
  • धूम 4 से आमिर खान को बाहर का रास्त दिखाया जा सकता है।
  • करण जौहर और अयान मुखर्जी के बीच सब कुछ सही है।

Entertainment News 12th April: एंटरटेनमेंट जगत के लिए आज का दिन काफी हलचल भरा रहा। बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर टीवी की दुनिया से भी कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। यश राज फिल्म इस समय अब तक की सबसे बड़ी फिल्म टाइगर बनाम पठान पर तेजी से काम कर रहा है, इस बीच अब खबर सामने आ रही है कि फिल्म धूम 4 ठंडे बस्ते में चली गई है। वहीं आमिर खान को फिल्म धूम 4 से बाहर कर दिया गया है। इसके साथ ही शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान एक बार फिर ट्रोलिंग का शिकार हो गई हैं। उन्हें इंटरनेशनल ब्रांड का चेहरा बनाया गया है, जिसके बाद फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर नेपो किड कहकर टारगेट कर रहे हैं। आइए जानें दिन भर की 5 बड़ी खबरों के बारे में।

ट्रोलिंग का शिकार हुईं सुहाना खान

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के हाथ बड़ी अचीवमेंट लग गई है। सुहाना को इंटरनेशनल ब्रांड Maybelline का चेहरा चुना गया हैं। अपने डेब्यू से पहले ही सुहाना खान सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर फैंस एक बार फिर सुहाना को आड़े हाथों ले रहे हैं। फैंस का मानना है कि बिना कुछ किए हैं सुहाना को इतने बड़े ब्रांड का चेहरा बना दिया गया है।

धूम 4 से बाहर होंगे आमिर खान?

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि धूम 4 अब ठंडे बस्ते में जाने वाली है। इसकी वजह हैं कि अब आदित्य चोपड़ा स्पाई यूनिवर्स पर फोकस करना चाहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आमिर खान ने फिल्म धूम 4 के लिए मेकर्स से बातचीत भी की है क्योंकि वह फिल्म करने में इंट्रस्टेड हैं। लेकिन अभी फिल्म को लेकर मेकर्स सीरियस नहीं है और वैसे भी इस बार धूम 4 के लिए उनकी प्लानिंग किसी नए एक्टर को लेने की बन रही थी।

ध्यानचंद की बायोपिक में विक्की कौशल

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल को एक और बॉयोपिक ऑफर की गई है, जो महान हॉकी प्लेयर ध्यानचंद की है। विक्की कौशल ने हाल ही में सैम बहादुर बॉयपिक की शूटिंग कम्पलीट की है, जिसके बाद अब वह एक और बायोपिक में नजर आ सकते हैं।

करण और अयान मुखर्जी के बीच झगड़ा नहीं हुआ

अयान मुखर्जी और करण जौहर के बीच झगड़े की खबरों को खारिज करते हुए एक करीबी सूत्र ने हिन्दुस्तान टाइम्स को बताया, 'यह सच नहीं है। यह एक गॉसिप का हिस्सा है जो दोनों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रहा है। दोनों के बीच का रिश्ता पहले जैसा ही है। अयान ने करण को एक बड़ी हिट दी है। ब्रह्मास्त्र एक बड़ी फिल्म थी, जिसे दोनों ने एक साथ मिलकर बनाया है।'

लॉक अप 2 में मनवीर गुर्जर

ताजा रिपोर्ट के अनुसार बिग बॉस 10 के विजेता मनवीर गुर्जर लॉक अप 2 में भी नजर आने वाले हैं। कंगना रनौत की जेल में मुनवीर गुर्जन को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक सूचना फिलहाल मेकर्स द्वारा जारी नहीं की गई है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article