सपना चौधरी के परिवार से जुदा हुआ जिगर का टुकड़ा, वीर साहू की वीडियो देखकर तो टप-टप बह जाएंगे आंसू

Sapna Choudhary Pet Dog Died: डांसर सपना चौधरी के पति वीर साहू ने अपने जिगर के टुकड़े की मौत पर भावुक कर देने वाली वीडियो शेयर की है। स्टार के परिवार से एक अहम सदस्य चला गया। जिसका दुख उनके साथ-साथ उनके फैंस को भी हो रहा है। देखकर आपकी आंखें भी एक बार के लिए नम हो जाएंगी।

Sapna Choudhary Pet Dog Died: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी( Sapna Choudhary) फैंस के दिलों पर राज करती है। नॉर्थ इंडिया में उनका बोल-बाला है। सपना चौधरी की एक झलक के लिए फैंस घंटों धूप-बारिश में खड़े रहने को भी तैयार रहते हैं। सपना चौधरी भी अपने फैंस से कनेक्ट होती रहती है। हाल ही में डांसर ने फैंस के साथ दिल दुखा देने वाली खबर शेयर की। डांसर के पति वीर साहू ने के वीडियो शेयर की है। जिसे देखकर आपकी आंखें भी एक बार के लिए नम हो जाएंगी।

Sapna Choudhary Pet Dog Died

दरअसल सपना चौधरी ( Sapna Choudhary) और वीर साहू( Veer Sahu) की पेट डॉग "क्वीन' का निधन हो गया है। जिसका दुख उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। क्वीन सपना चौधरी के परिवार का अहम हिस्सा थी। पेट डॉग को दफनाते हुए वीर साहू ने एक वीडियो भी बनवाई है, जिसमें वह उसपर फूलों की माला चढ़ा रहे हैं। जितनी उदास करने वाली ये वीडियो है उससे कहीं ज्यादा उदास पोस्ट का कैप्शन है।

End of Feed