'मैं धमकी से परेशान हूं' देहरादून में हुए विवाद पर हरियाणवी सिंगर Masoom Sharma ने तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 17, 2026, 09:06 PM IST

हरियाणवी गायक मासूम शर्मा इन दिनों सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह विवाद है। देहरादून में एक कार्यक्रम के दौरान उनके दिए गए बयानों को लेकर अश्लीलता का आरोप लगा है। अब इसको लेकर सिंगर ने रिएक्शन दिया है।

Masoom Sharma on Dehradun Controversy: हरियाणवी गायक मासूम शर्मा (Masoom Sharma) इन दिनों विवादों में घिर गए हैं। देहरादून में एक इवेंट के दौरान उन्होंने जो बयान दिए, उन पर अश्लीलता का आरोप लगाया गया है। अब उनके खिलाफ FIR दर्ज हो गई है। इस इवेंट में हुए विवाद के बाद मासूम शर्मा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। अभी हाल ही में महिला आयोग ने मासूम शर्मा ने तलब किया था, लेकिन सिंगर वहां नहीं पहुंचे पाए थे। इन सब के बीच अब पहली बार मासूम शर्मा का देहरादून में हुए विवाद पर बयान सामने आया है। तो चलिए जानते हैं मासूम शर्मा ने इस विवाद पर क्या कहा है। (ये भी पढ़ें:'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के साथ मासूम शर्मा में मारी बॉलीवुड में धांसू एंट्री, प्रीतम दा संग फोटो शेयर लगाई मुहर )

Masoom Sharma on Dehradun Controversy

मासूम शर्मा ने विवाद पर तोड़ी चुप्पी (Image Source: Masoom Sharma Instagram)

मासूम शर्मा ने दिया ये बयान

सिंगर मासूम शर्मा एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह मासूम शर्मा का अभी हाल ही में दिया एक बयान है। एक इवेंट में एएनआई से बात करते हुए मासूम शर्मा ने कहा कि कुछ लोग जो खुद को क्रिमिनल कहते हैं, वे हमें धमकी दे रहे हैं। उन्होंने कहा, 'उन्होंने मेरे चाचा के लड़के को फोन करके कहा कि वो मुझे मार देंगे और देहरादून से बाहर नहीं निकलने देंगे।' इसके आगे सिंगर ने कहा कि 'मैं थोड़ा परेशान था, तो झुंझलाहट इतनी बढ़ जाती है फिर तनाव में मैंने गुस्से में बोल दिया, और जो मुझे गलत लगा उसके लिए मैंने माफी मांग ली है। मैंने महिला आयोग द्वारा भेजे गए नोटिस का भी जवाब दिया।' (ये भी पढ़ें:दिल्ली-पंजाब की जान हैं मासूम शर्मा के ये 7 हरियाणवी गानें )

दर्ज हो गई थी FIR

देहरादून में हुए विवाद के बाद 10 अप्रैल को सिंगर मासूम शर्मा पर FIR दर्ज हो गई थी। इसके बाद से मासूम शर्मा को काफी मुश्किलें झेलनी पड़ी है। मासूम शर्मा ने इस विवाद को लेकर माफी भी मांग ली है। सिंगर ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी इस मुद्दे पर बात की थी।

End of Feed