Exclusive: OTT की इस फेमस डायरेक्टर के साथ काम करना चाहती हैं Nitya Mathur, कहा- 'मेरा सपना.....'

Nitya Mathur Exclusive: ओटीटी की फेमस एक्ट्रेस नित्या माथुर की नई सीरीज सिस्टरहुड अमेजन मिनी टीवी पर धमाल मचा रही है। इस बीच नित्या ने 'टाइम्स नाउ नवभारत' से खास बातचीत की है। इस दौरान नित्या ने कई खुलासे किए हैं।

ओटीटी की कई वेब सीरीज में अपना जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस नित्या माथुर इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में नित्या माथुर की नई सीरीज सिस्टरहुड अमेजन मिनी टीवी पर रिलीज हुई है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। इस सीरीज में नित्या माथुर ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों को जीत लिया हैं। नित्या माथुर की इस वेब सीरीज को लोग काफी अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं। नित्या की नई सीरीज सिस्टरहुड अमेजन मिनी टीवी पर ट्रेंड कर रही है। इस बीच नित्या माथुर ने 'टाइम्स नाउ नवभारत' से खास बातचीत की है। इस दौरान नित्या माथुर ने एक से बढ़कर एक खुलासे किए हैं।

nitya mathur times interview

इस डायरेक्टर के साथ काम करना चाहती हैं नित्या माथुर

एक्ट्रेस नित्या माथुर ने पहले अपनी सीरीज सिस्टरहुड के बारे में बातचीत की। नित्या ने कहा कि उन्होंने इस सीरीज को इसलिए चुना क्योंकि इसमें उनका कुछ नयापन लगा। नित्या ने कहा कि वो पहले जिन वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं उसमें उनका किरदार काफी सिंपल था। हालांकि इस सीरीज में वो बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। नित्या ने कहा, 'इस सीरीज की कहानी ने मेरे दिल को छुआ था इसलिए मैंने इसके लिए हां किया। बता दें कि इस सीरीज में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम निधि भानुशाली भी नजर आ रही हैं। इसे लेकर नित्या ने कहा, 'काफी कम समय में निधि से मेरी अच्छी बॉन्डिंग हो गई। वो दिल की काफी अच्छी है और काम के मामले में वो भी जबरदस्त है। अब तो आलम ऐसा है कि हम लोग फोन पर घंटों बातें करते हैं। इंटरव्यू में दौरान नित्या माथुर ने बताया कि वो कोंकणा सेन शर्मा के साथ काम करना चाहती हैं। कोंकणा सेन शर्मा की तारीफ करते हुए नित्या ने कहा, 'मैं चाहती हूं कि मैं कोंकणा सेन की किसी सीरीज या फिल्म में बतौर एक्टर काम करूं। मुझे वो बतौर डायरेक्टर और एक्टर काफी पसंद हैं। बताते चलें कि कोंकणा ने साल 2016 में 'ए डेथ इन द गंज' फिल्म से निर्देशन के क्षेत्र में अपना डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने लस्ट स्टोरीज 2' में 'द मिरर' को डायरेक्ट किया था।

End of Feed