Entertainment News of The Week: Sunny Deol की Gadar 2 ने हिलाया बॉक्स ऑफिस, Elvish Yadav के नाम हुई BB OTT 2 की ट्रॉफी

Entertainment News of The Week: एंटरटेनमेंट जगत के लिए बीता हफ्ता काफी धमाकेदार रहा। जहां ओटीटी की दुनिया में एल्विश यादव के नाम की धूम देखने को मिली, वहीं बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की गदर 2 ने धमाका किया। आइए आपको बीते हफ्ते की 5 बड़ी खबरें बताते हैं...

Entertainment News of The Week: बीते हफ्ते एंटरटेनमेंट जगत में काफी हलचल देखने को मिली। बॉलीवुड की दुनिया में सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने धमाका किया तो अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 भी दर्शकों को लुभाने में कामयाब रही। इसके साथ-साथ ओटीटी की दुनिया में एल्विश यादव ने धमाका किया। एल्विश यादव ने बिग बॉस ओटीटी 2 की ट्रॉफी अपने नाम की। आइए आपको बीते हफ्ते की 5 बड़ी खबरें बताते हैं।

Entertainment News of The Week

Entertainment News of The Week

300 करोड़ी होने से चूक गई सनी देओल की 'गदर 2'

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की नई फिल्म 'गदर 2' को रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है। ये फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई कर रही है। फिल्म ने अब तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 284.63 करोड़ रुपये का कारोबर कर लिया है। ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद थी कि ये फिल्म 7 दिनों के अंदर 300 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लेगी, जो हो ना सका। दूसरे वीकेंड में फिल्म 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी।

End of Feed