बॉक्स ऑफिस

Yudhra Box Office Prediction Day 1: सिद्धांत चतुर्वेदी-राघव जुयाल की जोड़ी को नहीं मिला दर्शकों का बेशुमार प्यार, फीकी रहेगी ओपनिंग

Yudhra Box Office Prediction Day 1: बॉलीवुड अभिनेता सिंद्धांत चतुर्वेदी की नई फिल्म युधरा रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में राघव जुयाल खलनायक की भूमिका में नजर आ रहे हैं। बॉक्स ऑफिस की दुनिया से सामने आई खबरों की मानें तो फिल्म युधरा बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत लेगी और पहले दिन केवल 2 करोड़ रुपये कमा पाएगी।

Image

Yudhra

Yudhra Box Office Prediction Day 1: सिद्धांत चतुर्वेदी और राघव जुयाल की नई एक्शन एंटरटेनर युधरा बॉक्स ऑफिस पर जलवे बिखेरने के लिए उतर चुकी है। फिल्म युधरा में सिद्धांत चतुर्वेदी जबरदस्त एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं, जिसके लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म युधरा को लेकर सामने आ रही बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स की मानें तो इसे पहले दिन धीमी शुरुआत मिलेगी। फिल्म की कमाई दर्शकों के रिव्यूज पर डिपेंड करेगी। अगर दर्शकों को ये मूवी पसंद आती है तो दूसरे दिन से इसकी कमाई में उछाल दर्ज की जा सकती है। ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानाें तो युधरा पहले दिन सिनेमाघरों में 1.5-2 करोड़ तक का कारोबार कर सकती है।

प्रोड्यूसर और ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर ने टाइम्स नाउ से बात करते हुए बताया है कि, 'फिल्म युधरा का स्केल और बजट काफी बड़ा है लेकिन यह दर्शकों के बीच में बज बनाने में नाकामयाब रही है। फिल्म युधरा की रिलीज तक दर्शकों में कोई खास उत्साह दिखाई नहीं दे रहा है। ट्रेड को पब्लिक रिव्यूज का इंतजार है, अगर ये दर्शकों को पसंद आती है तो दूसरे दिन से इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल दर्ज की जा सकती है।'

ट्रेड गुरू तरण आदर्श ने भी युधरा को लेकर काफी उत्साहित है। उन्होंने जूम से बात करते हुए कहा है, 'फिल्म युधरा के प्रोमोज और एक्शन सीन्स काफी अच्छे हैं। इसमें दर्शकों को सिद्धांत और राघव के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। राघव ने किल में शानदार परफॉर्मेंस दी है, जिस कारण दर्शक उन्हें दोबारा खलनायक की भूमिका में देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। युधरा के साथ अच्छी बात यह है कि इसके साथ कोई मूवी रिलीज नहीं हो रही है। शुक्रवार को नेशनल सिनेमा डे भी है, जिस कारण टिकिट प्राइस कम रहेगा। उम्मीद है कि युधरा अच्छी शुरुआत लेगी और ट्रेड को अपनी कमाई से चौंकाएगी।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article