Yudhra Box Office Collection: सिद्धांत-राघव की एक्शन फिल्म ने पहले दिन की बंपर ओपनिंग, करीना की 'बकिंघम मर्डर्स' को छोड़ा पीछे

Yudhra Box Office Collection Day 1: राघव जुयाल और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म युधरा बॉक्स ऑफिस पर 20 सितंबर को रिलीज हो चुकी है। फिल्म में सिद्धांत और राघव एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। निर्माता फरहान अख्तर की फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। आइए जानते हैं फिल्म ने पहले दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया है।

Yudhra Box Office Collection Day 1: सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) की फिल्म 'युधरा' (Yudhra) बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। एक्शन ड्रामा फिल्म में सिद्धांत के साथ राघव जुयाल (Raghav Juyal) ने विलेन का रोल प्ले किया है। ये सिद्धांत की पहली सोलो फिल्म है। एक्टर ने फिल्म में शानदार काम किया है। इमोशनंस के साथ-साथ एक्शन सीन्स में भी वो काफी दमदार लगे। सिद्धांत और मालविका मोहनन की केमिस्ट्री दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई। फिल्म का निर्माण फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी और सुधा अनुकता ने किया है। आइए जानते हैं फिल्म का ओपनिंग डे पर कैसा परफॉर्मेंस रहा। ये भी पढ़ें-Exlusive: बीवी करीना कपूर के 44वें जन्मदिन पर ये है सैफ अली खान का प्लान, 12 साल लंबी शादी का सीक्रेट भी कर डाला शेयर

yudhra box

Yudhra box Office Collection (credit Pic: Instagram)

Sacnilk.Com की रिपोर्ट के अनुसार, युधरा को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 4.50 करोड़ की कमाई की। वहीं, करीना की बकिंघम मर्डर्स ने पहले दिन 1.50 करोड़ की कमाई की थी। सिनेमाघरों में युधरा का ऑक्यूपेंसी रेट पहले दिन 46.25% था। फिल्म को नेशनल सिनेमा डे का भी फायदा मिला जिस वजह से टिकट मात्र 99 रुपये की थी। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म को वीकेंड का फायदा मिलेगा। फिल्म का निर्देशन रवि उदयावर ने किया है।

End of Feed