War 2 VS Coolie: 14 अगस्त को रिलीज होगी रजनीकांत की कुली, ऋतिक रोशन संग होगी भिड़ंत

War 2 VS Coolie Box Office Clash: साउथ सिनेमा के सबसे बड़े स्टार रजनीकांत की नई फिल्म कुली की रिलीज डेट सामने आ गई है। मेकर्स ने रजनीकांत के फैंस को बताया है कि वो कुली को 14 अगस्त 2025 के दिन रिलीज करेंगे। इसी के साथ ये साफ हो गया है कि कुली की भिड़ंत ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की वॉर 2 के साथ होगी।

War 2 VS Coolie Box Office Clash: अभिनेता रजनीकांत काफी लम्बे समय से अपनी एक्शन एंटरटेनर कुली में व्यस्त थे, जिसका इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। इस फिल्म में रजनीकांत मांस महाराजा के रूप में नजर आएंगे और फैंस को सीटियां बजाने का एक मौका देंगे। फिल्म कुली के मेकर्स ने कुछ देर पहले ही अनाउंस किया है कि वो इसे 14 अगस्त 2025 के दिन दर्शकों के सामने रिलीज करेंगे। रजनीकांत की कुली जैसी मूवी के लिए स्वतंत्रता दिवस जैसा मौका परफेक्ट है। ट्रेड पंडित मान रहे हैं कि कुली बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

War 2 VS Coolie.

कुली की रिलीज डेट अनाउंस होने के साथ ही ये साफ हो गया है कि रजनीकांत की ये एक्शन फ्लिक ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की मेगा एक्शन एंटरटेनर वॉर 2 के साथ भिड़ेगी। यशराज बैनर काफी वक्त पहले ही अनाउंस कर चुका है कि वो वॉर 2 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज करेगा।

End of Feed