बॉक्स ऑफिस

सलमान खान की 'सिकंदर' के रिकॉर्ड को मसल देगी सनी देओल की 'जाट', कमाई रहेगी इतने करोड़ पार

Jaat Will Beat Sikandar: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'सिकंदर' अभी तक भारत में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान की 'सिकंदर' को सनी देओल की 'जाट' बॉक्स ऑफिस पर मात देने में सफल रहने वाली है।

Image

Sunny Deol-Salman Khan

Jaat Will Beat Sikandar: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की एक्शन-थ्रिलर बेस्ड मूवी 'सिकंदर' (Sikandar) 30 मार्च के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'सिकंदर' का ट्रेलर देखने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि ये बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा देगी। अब जो 'सिकंदर' को लेकर ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके मुताबिक सलमान खान स्टारर को ऑडियंस कुछ खास पसंद नहीं कर रही है। वीक डेज में इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर सनी देओल (Sunny Deol) की अपकमिंग फिल्म 'जाट' (Jaat) को लेकर लोगों के अन्दर काफी बज देखने को मिल रहा है।

'सिकंदर' को धूल चटाने में कामयाब होगी 'जाट'

सलमान खान की 'सिकंदर' ने पहले दिन भारत में 30 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। वहीं दूसरी ओर सनी देओल की जाट' को लेकर जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके मुताबिक यह मूवी ओपनिंग डे पर 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग लेने में सफल हो सकती है। कई लोगों का यह तक मानना है कि 'जाट' का लाइफटाइम बिजनेस 400 करोड़ रुपये के लगभग रहेगा। बता दें 'सिकंदर' अभी तक भारत में 100 करोड़ रुपये आंकड़ा पार नहीं कर पाई है।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी के निर्देशन में बनी सनी देओल की 'जाट' में रणदीप हुड्डा को अहम भूमिका में देखा जाएगा। फिल्म में विनीत कुमार सिंह और सैयामी खेर जैसे कई कलाकार भी अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं। वहीं दूसरी ओर सलमान खान के साथ 'सिकंदर' में रश्मिका मंदाना, प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल और शर्मन जोशी सहित कई कलाकार नजर आ रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article