बॉक्स ऑफिस

War 2 Day 1 Advance Booking Update: ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर स्टारर की 3 लाख से ज्यादा बिकीं टिकट्स, कमाई रहेगी इतने करोड़

'War 2' Advance Booking Report Day 1: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की अपकमिंग नई फिल्म 'वॉर 2' (War 2) रिलीज से पहले शानदार एडवांस बुकिंग दर्ज कराई है। आइए देखें फिल्म कितने करोड़ रुपये रिलीज से पहले ही छाप चुकी है।

Image

Pic Credit: IMDb

'War 2' Advance Booking Report Day 1: अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'वॉर 2' 14 अगस्त के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है। इस मूवी के साथ साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की एक्शन ड्रामा 'कुली' भी रिलीज होने वाली है। दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार क्लैश देखने को मिलने वाला है। रजनीकांत की 'कुली' ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार एडवांस बुकिंग दर्ज कराई है। वहीं दूसरी ओर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की फिल्म 'वॉर 2' ('War 2) का टिकट खिड़की पर जलवा देखने को मिल रहा है। आइए देखें 'वॉर 2' ने रिलीज से पहले कितने लाख टिकट्स बुक कर ली हैं।

Sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक रोशन की स्पाई थ्रिलर बेस्ड मूवी 'वॉर 2' ने बुधवार की सुबह 7 बजे तक 3,19,300 टिकट्स बेच दी हैं। हिंदी 2D वर्जन में 1,75,673 टिकट बिके हैं जबकि IMAX में 7419, 4DX में 1531, ICE में 425 और डॉल्बी सिने में 65 टिकट बिके हैं। तेलुगु वर्जन सहित बाकी फोर्मट्स को मिलाकर 1,27,344 टिकट बिके हैं। तमिल में 6843 टिकट्स बेचे गए हैं। अभी फिल्म को रिलीज को रिलीज होने में कई घंटे बाकी हैं। यह आंकड़ा अभी ओर बढ़ सकता है।

'वॉर 2' में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की तगड़ी भिड़ंत देखने को मिलने वाली है। इस मूवी में कियारा आडवाणी भी एक्शन सीन्स करने के साथ-साथ बोल्ड अवतार में दिखाई देंगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निर्माताओं ने इस मूवी को बनाने में पानी की तरह पैसा बहाया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 'वॉर 2' पहले दिन कितने करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने में सफल रहती है

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article