War 2 Box office Day 5: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की स्पाई थ्रिलर मूवी 'वॉर 2' ने 14 अगस्त के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। 'वॉर 2' ने लॉन्ग वीकेंड होने का भरपूर फायदा तो उठाया लेकिन यह मूवी 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने से चूक गई। वीक डे के आते 'वॉर 2' (War 2) की कमाई के आंकड़े में भारी गिरावट देखने को मिली है। सोमवार के दिन यह मूवी डबल डिजिट में भी कमाई नहीं कर पाई है। आइए जानते हैं इस मूवी ने 5 दिनों के अंदर कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कर लिया है।
Image Source: IMDb
'वॉर 2' के कलेक्शन में आई भारी गिरावट
Sacnilk द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' ने सोमवार को 8.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। रविवार के दिन यह कलेक्शन 32.15 करोड़ रुपये था। 14 अगस्त से लेकर अब तक यह 'वॉर 2' इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 183.25 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफल रही है। आने वाले दिनों में इस मूवी के कलेक्शन में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है।
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'वॉर 2' के बजट की बात करें तो यह लगभग 400 करोड़ रुपये है। वीक डेज में 'वॉर 2' के गिरते कलेक्शन को देखने के बाद ऐसा लग नहीं रहा है कि ये मूवी अपना बजट निकालने में कामयाब रहेगी। इस मूवी में कियारा आडवाणी भी अहम रोल में हैं, जिनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई है। फिल्म में बॉबी देओल का भी दमदार कैमियो है। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय कमेंट्स के माध्यम से जरूर दें।
