Kingdom Box Office Collection Day 1: विजय देवरकोंडा( Vijay Devrakonda) की फिल्म किंगडम( Kingdom) ने कल सिनेमाघरों में एंट्री ली। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया। एक्टर ने सिनेमाघरों में दमदार वापसी की है। विजय को ये मूवी फैंस को जबरदस्त लगी। किंगडम की पहले दिन की कमाई आ गई है। इसने तमिल से लेकर हिन्दी में खासी कमाई की है। विजय की ये फिल्म कई अटकलों के बाद रिलीज हुई थी जिसका असर थिएटर में देखने को मिल रहा है। आइए बताते हैं पहले दिन कितनी हुई किंगडम की कमाई।
ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने पहले दिन सभी भाषा में मिलाकर 15.50 करोड़ कमाए हैं। सैन्क्लिक की रिपोर्ट में बताया है कि अबतक फिल्म ने 15 करोड़ कमाए हैं जो सभी भाषाओं में मिलाकर है। ये विजय के करियर की बेस्ट फिल्मों में से एक कही जा रही है। हालांकि इस फिल्म का कलेक्शन एक्टर की फिल्म लाइगर( Liger) को पीछे नहीं छोड़ पाया। लाइगर ने पहले दिन 15.90 करोड़ का बिजनेस किया था। हालांकि किंगडम ने धनुष की कुबेरा को पछाड़ दिया है। कुबेरा ने पहले दिन केवल 13 करोड़ ही कमाए थे।
किंगडम में गुरुवार को कुल 56.73% तेलुगु ऑक्यूपेंसी देखी गई। सुबह के शो में ऑक्यूपेंसी 63.56% और दोपहर के शो में 56.52% रही। रात के शो में यह संख्या घटकर 50.12% रह गई। वीकेंड पर दर्शकों की भीड़ जुडने की ज्यादा उम्मीद है। अब देखना यह है कि शनिवार-रविवार को लोग इस फिल्म में दिलचस्पी दिखाते हैं या नहीं। बात करें फैंस के रिव्यू की तो लोगों ने इसे विजय की बेस्ट एक्टिंग भी कहा है। हालांकि कुछ लोगों ने फिल्म की कहानी को पुराना बताया है।
