बॉक्स ऑफिस

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Day 6: राजकुमार-तृप्ति की फिल्म के आगे आलिया की 'जिगरा' ने टेके घुटने, कमाई हुई इतने करोड़

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Day 6: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' (Vicky Vidya Ka Woh Wala Video) ने आलिया भट्ट की 'जिगरा' (Jigra) से ज्यादा कमाई की है। यहां देखिए फिल्म की पूरी कमाई...

Image

Jigra vs Vicky Vidya Ka Woh Wala Video

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Day 6: 11 अक्टूबर के दिन सिनेमाघरों में राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) की 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' (Vicky Vidya Ka Woh Wala Video) और आलिया भट्ट की 'जिगरा' का बड़ा क्लैश देखने को मिला था। निर्माताओं को उम्मीद थी कि दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस अच्छी कमाई कर सकेंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दिलचस्प बात यह है कि आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की 'जिगरा' (Jigra) ने फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के सामने बॉक्स ऑफिस पर घुटने टेक दिए हैं। राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 25 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। आइए देखें फिल्म ने बुधवार के दिन कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

Sacnilk की रिपोर्ट्स के अनुसार राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने बुधवार के दिन 1.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यह मूवी 5 दिनों के अंदर 25.15 करोड़ रुपये कमा चुकी है। बता दें इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग ली थी। अगर फिल्म 'जिगरा' की बात करें तो इसने केवल 21.10 करोड़ रुपये ही कमाए हैं। हालांकि इस शुक्रवार कोई बड़ी रिलीज नहीं है और इसका फायदा दोनों फिल्में उठा सकती है। उम्मीद है कि वीकेंड में दोनों के कलेक्शन में उछाल देखने को मिलेगा।

राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' (Vicky Vidya Ka Woh Wala Video) में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी के अलावा विजय राज, मल्लिका शेरावत, अर्चना पूरन सिंह और टीकू तलसानिया सहित कई कलाकार अलग-अलग भूमिकाओं में हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article