Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Day 4: धड़ाम से गिरी राजकुमार राव-तृप्ति डिमरी स्टारर की कमाई, कलेक्शन देख मेकर्स ने पकड़ा सिर

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Day 4: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' (Vicky Vidya Ka Woh Wala Video) की कमाई सोमवार के दिन बेहद निराशाजनक रही है। यहां देखिए फिल्म की टोटल कमाई...

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Day 4: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की नई रोमांटिक कॉमेडी 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' (Vicky Vidya Ka Woh Wala Video) को ऑडियंस की ओर से ज्यादा प्यार नहीं मिल रहा है। वीकेंड में ठीक-ठाक कमाई करने के बाद अब वीक डेज में बॉक्स ऑफिस पर इसका बुरा हाल देखने को मिला है। सोमवार के दिन के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली है, जिसे देख अब निर्माताओं की चिंता भी बढ़ गई है।

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Day 4

एकदम गिर गई 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की कमाई

राज शांडिल्य के निर्देशन में बनकर तैयार हुई राजकुमार राव के साथ फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिका में नजर आ रही हैं। राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की रोमांटिक केमिस्ट्री ने तो ऑडियंस का दिल जीत लिया है लेकिन फिल्म की कहानी से लोग प्रभावित नहीं हुए हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार इस मूवी ने सोमवार के दिन केवल 2.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। फिल्म के कलेक्शन में 50% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है।

End of Feed