बॉक्स ऑफिस

Jigra Box Office Day 5: औंधे मुंह गिरी आलिया भट्ट स्टारर की कमाई, कलेक्शन देख मेकर्स के निकल पड़े आंसू

Alia Bhatt's Jigra Box Office Day 5: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'जिगरा' (Jigra) के कलेक्शन ने निर्माताओं को निराश कर दिया है। 5 दिनों के अंदर यह फिल्म केवल 20 करोड़ ही कमा पाई है। मंगलवार के दिन आलिया भट्ट ने बेहद कम कमाई की है।

Image

Alia Bhatt Starrer Jigra Collection

Alia Bhatt's Jigra Box Office Day 5: साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'जिगरा' (Jigra) में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को लंबे समय के बाद बड़े परदे पर फैन्स ने देखा। उम्मीद थी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने में सफल रहेगी। वीकेंड में आलिया भट्ट की 'जिगरा' ने अच्छी कमाई की थी लेकिन वीक डेज में इसका बुरा हाल देखने को मिल रहा है। मंगलवार के कलेक्शन ने निर्माताओं की रातों को नींद उड़ा दी है। 5 दिनों के अंदर ये मूवी 22 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। आइए देखें अब तक यह मूवी कितने करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही है।

लगातार गिर रही है 'जिगरा' की कमाई

Sacnilk के अर्ली एस्टिमेट्स के मुताबिक वसन बाला के निर्देशन में बनी फिल्म 'जिगरा' ने मंगलवार यानी 5वें दिन कुल 1.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इससे पहले सोमवार के फिल्म ने 1.65 करोड़ रुपये कमाए थे। हर गुजरते दिन के साथ 'जिगरा' के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही है। सभी की निगाहें इस समय आलिया भट्ट स्टारर 'जिगरा' के लाइफटाइम बिजनेस पर टिकी हुई हैं।

'जिगरा' की कहानी की बात करें तो यह भाई-बहन के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में वेदांग रैना ने आलिया भट्ट के भाई का रोल प्ले किया है। इस मूवी में आदित्य नंदा, शोभिता धूलिपाला, मनोज पाहवा और आकांशा रंजन कपूर सहित कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में हैं। इस मूवी को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनाई गई है। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय जरुर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article