बॉक्स ऑफिस

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Day 1: पहले दिन गदर मचाएगी राजकुमार-तृप्ति की जोड़ी, कमाई होगी इतने करोड़ पार

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Day 1: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' को आज निर्माताओं ने रिलीज कर दिया है। फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये शानदार ओपनिंग लेने में सफल रहेगी।

Image

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Day 1

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Day 1: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) की फ्रेश जोड़ी वाली फैमिली एंटरटेनर मूवी 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' (Vicky Vidya Ka Woh Wala Video) को मेकर्स ने 11 अक्टूबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज करा दिया है। ऑडियंस के बीच इस फिल्म को देखने का अलग ही क्रेज नजर आ रहा है। कई लोगों ने तो ट्रेलर को मिले अच्छे रिव्यू के बाद से ही इसको बड़े परदे पर देखने का मन बना लिया था। फिल्म ने शानदार एडवांस बुकिंग भी दर्ज कराई है। एडवांस बुकिंग को देखने के बाद ट्रेड एक्सपर्ट्स अनुमान लगा रहे हैं कि ये बॉक्स ऑफिस पर धांसू ओपनिंग लेने में सफल रहेगी।

ओपनिंग डे पर इतने करोड़ का बिजनेस करेगी फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो'

राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की इस रोमांटिक-कॉमेडी मूवी 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' को लेकर सामने आईं ट्रेड रिपोर्ट्स बताती हैं कि यह पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 5 से 7 करोड़ रुपये के बीच कमाई करेगी। यह अनुमान एडवांस बुकिंग देखकर लगाया गया है। उम्मीद है कि शाम के शोज में लोगों की बड़ी भीड़ देखने को मिलेगी। अगर यह फिल्म 5 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग लेती है तो शनिवार और रविवार के दिन इसकी कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।

राज शांडिल्य के निर्देशन में बनकर तैयार हुई राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के साथ 11 अक्टूबर के दिन आलिया भट्ट और वेदांग रैना की 'जिगरा' भी रिलीज हुई है। दोनों फिल्मों के बड़े क्लैश से इनकी कमाई पर असर जरुर देखने को मिलेगा। अब यह देखना है कि ऑडियंस सिनेमाघरों में किस मूवी को देखना ज्यादा पसंद करती है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article