बॉक्स ऑफिस

Vicky Vidya Kha Woh Wala Video Day 1 Collection: राजकुमार राव ने दी आलिया भट्ट को मात, किया इतना कलेक्शन

Vicky Vidya ka Woh Wala Video box office collection day 1: राजकुमार राव, तृप्ति डिमरी और मल्लिका शेरावत स्टारर विक्की विद्या का वो वाला वीडियो फिल्म बीते दिन बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म ने पहले दिन ही आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा को बॉक्स ऑफिस क्लैश में हरा दिया है।

Image

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video beats Jigra on Day 1 Collection

Vicky Vidya ka Woh Wala Video box office collection day 1: विक्की विद्या का वो वाला वीडियो (Vicky Vidya ka Woh Wala Video) फिल्म 11 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा के साथ बॉक्स ऑफिस क्लेश का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ही फिल्मों को अभी तक दर्शकों के अच्छे रिस्पॉन्स देखने को मिल रहे हैं। हालांकि न ही जिगरा और न ही विक्की विद्या का वो वाला वीडियो को पहले दिन काफी बेहतरीन शुरुआत मिल पाई है। दोनों ही फिल्में औसत साबित हो रही हैं। यह भी पढ़ें- जया और रेखा से पहले इन 2 हसीनाओं के प्यार में घरबार लुटाने को तैयार थे अमिताभ बच्चन, पर नहीं गल पाई थी दाल

हालांकि राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म ने पहले दिन ही आलिया भट्ट की फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश में बाजी मार ली है। कमाई के मामले में विक्की विद्या का वो वाला वीडियो फिल्म जिगरा से आगे निकल गई है। दोनों के बीच ज्यादा अंतर नहीं है, पर फिर भी राजकुमार ने इस क्लैश में पहले दिन बढ़त बना ली है। यहां इस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

VVKWWV Box Office: पहले दिन राजकुमार राव की फिल्म ने की इतनी कमाई

राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो ने पहले दिन जिगरा से ज्यादा कमाई कर ली है। सैकनिल्क इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म ने 5 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। वहीं दूसरी ओर जिगरा ने पहले दिन 4.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। राजकुमार राव की कॉमेडी ड्रामा को अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। जिस वजह से फिल्म को पहले वीकेंड पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है। वहीं जिगरा को लेकर भी दर्शकों के औसत रिस्पॉन्स सामने आए हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article