बॉक्स ऑफिस

Vettaiyan box office collection day 1: ओपनिंग डे पर रजनीकांत ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन तगड़ी हुई कमाई

Vettaiyan box office collection day 1: रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयन 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने भारत भर में ₹30 करोड़ की शुरुआत की है। आइए जानते हैं कि फिल्म की कितने ऑक्यूपेंसी रही।

Image

Vettaiyan

Vettaiyan box office collection day 1: रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयन 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रही है। इस फिल्म से फैंस को काफी ज्यादा उम्मीद थी। आइए जानते हैं कि वेट्टैयन ने पहले दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने भारत भर में ₹30 करोड़ की शुरुआत की है। बता दें फिल्म ने तमिल शो से ₹26.15 करोड़ की कमाई की। वही तेलुगु से ₹3.2 करोड़, हिंदी शो से 60 लाख और कन्नड़ शो से ₹50 लाख कमाए है। बता दें रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की फिल्म वेट्टैयान ने 2024 में तमिल फिल्म की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनी है। बता दें थलापति की फिल्म GOAT ने पहले दिन भारत में लगभग 44 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

कितनी रही ऑक्यूपेंसी

फिल्म वेट्टैयन की सिनेमाघरों में ऑक्यूपेंसी भी ठीक ठाक रही है। बता दें सुबह के शो में ऑक्यूपेंसी 53.95% है। वही दोपहर के शो: 53.51% रही। शाम के शो: 54.43% रही। रात के शो के लिए ऑक्यूपेंसी 75.81% रही। अब ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म को वीकेंड का फायदा मिल सकता है। अब देखना होगा कि फिल्म वीकेंड में कितनी कमाई करती है।

ये सितारे आए नजर

वेट्टैयान फिल्म का निर्देशन टीजे ग्नानवेल ने किया है। इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा अमिताभ बच्चन, राणा दग्गुबाती, फहद फासिल, मंजू वारियर, अभिरामी, दुशारा विजयन और रितिका सिंह भी नजर आ रहे हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article