बॉक्स ऑफिस

Ulajh Box office Day 1 Prediction: ओपनिंग डे पर इतने करोड़ रुपये छापने में कामयाब रहेगी जान्हवी कपूर की फिल्म, देखें आंकड़े

Ulajh Box office Day 1 Prediction: ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) और एक्टर गुलशन देवैया (Gulshan Devaiah) की फिल्म 'उलझ' (Ulajh) को बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। बताया जा रहा है कि ये मूवी पहले दिन ज्यादा कमाई नहीं कर पाएगी।

Image

Ulajh Box office Day 1 Prediction

Ulajh Box office Day 1 Prediction: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) और गुलशन देवैया (Gulshan Devaiah) की फिल्म 'उलझ' (Ulajh) को निर्माताओं ने 2 अगस्त के दिन रिलीज कर दिया है। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म की टक्कर एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) और एक्ट्रेस तब्बू (Tabu) की नई फिल्म 'औरों में कहां दम था' (Auron Mein Kahan Dum Tha) से हुई है। दोनों की फिल्मों के देखने के लिए दर्शकों के अंदर एक अलग ही क्रेज नजर आ रहा था लेकिन ट्रेड रिपोर्ट्स बताती हैं कि 'उलझ' और 'औरों में कहां दम था' की घरेलू बॉक्स ऑफिस हालत पस्त होती दिखाई दे रही है।

बीते दिन आईं रिपोर्ट्स में बताया गया था कि जान्हवी कपूर स्टारर 'उलझ' ने कुछ खास एडवांस बुकिंग भी दर्ज नहीं कराई थी। फिल्म का ओपनिंग डे पर बुरा हाल होता दिखाई दे रहा है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो ये मूवी पहले दिन 1 करोड़ रुपये से भी कम कमाई करेगी। फिल्म क्रिटिक और ऑडियंस की ओर से भी इस फिल्म को अच्छे रिव्यू भी नहीं मिले हैं।

सुधांशु सरिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'उलझ' की निर्माताओं ने बीती रात स्पेशल स्क्रीनिंग होस्ट की थी। फिल्म देखने बॉलीवुड के कई सेलेब्स आए थे और सभी ने जान्हवी कपूर की एक्टिंग की तारीफ की। फिल्म में रोशन मैथ्यू, आदिल हुसैन, मियांग चांग, राजेश तैलंग और साक्षी तंवर सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं। वैसे आपने अगर यह मूवी देख ली है और ये आपको कैसी लगी? इस बारे में कमेंट्स के जरिए अपनी राय जरुर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article