Ulajh Box Office Collection Day 2: जाह्नवी कपूर की फिल्म ने दूसरे दिन मारी उछाल, कल डाली इतनी कमाई!

Ulajh Box Office Collection Day 2: जाह्नवी कपूर की फिल्म उलझ को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए अब दो दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म ने शनिवार को अपनी कमाई में इजाफा किया है। सोशल मीडिया पर मिले अच्छे रिस्पॉन्स के बाद मूवी की कमाई भी अच्छी साबित हो सकती है।

Ulajh Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की लेटेस्ट फिल्म उलझ (Ulajh) को बड़े पर्दे पर पसंद किया जा रहा है। इस सस्पेंस-थ्रिलर ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। जाह्नवी के साथ ही फिल्म में गुलशन देवैया की एक्टिंग ने भी कमाल कर दिया है। 2 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को अब बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की कमाई ने शनिवार को दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर भारी उछाल भी देखा है। जिसके बाद फिल्म के मेकर्स ने भी राहत भरी सांस ली है। फिल्म के ट्विस्ट एंड टर्न दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं, इसकी कहानी भी काफी यूनीक है। आइए यहां फिल्म के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed